Vastu Tips: बुरी नजर से बचाता है पीला रंग, जानिए इसके और भी फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 04:28 PM (IST)

रंग हमारे जीवन में गहरा असर डालते है। जीवन में सुख-समृद्धि दिलाने के लिए भी ये हमारे ऊपर अपनी गहरी छाप छोड़ते है। वास्तु के अनुसार पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस रंग से घर को पेंट करने से घर पर पॉजीटिविटी का संचार होता है। घर- परिवार में खुशहाली और एकता बरकरार रहती है। तो चलिए जानते है पीले रंग का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

पॉजीटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या घर को पीले रंग के फूलों से सजाने से घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। 

खुशहाली

किचन में पीले रंग का पेंट करवाने से घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। तनाव, चिंता दूर हो घर पर खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। 

 

सफलता दिलाए

किसी भी शुभ काम, इंटरव्यू आदि पर जाने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनकर जाना चाहिए। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। काम में सफलता मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते है। 

सुखमय वैवाहिक जीवन

जिन कपल्स में अक्सर लड़ाई-झगड़े चलते रहते है। उन्हें अपने बेडरूम में भी पीले रंग के फूल और पीला कलर ही करवाना चाहिए। इससे उनके रिश्ते में प्यार बढ़ता है। 

 

बुरी नजर से बचाए

घर के मुख्य द्वार पर पीले रंग की क्रिस्टल बॉल टांगने से नेगेटिविटी दूर होती है। साथ ही घर-परिवार का बुरी नजर से बचाव रहता है।

सुख- समृद्धि के लिए 

घर के मंदिर मे भगवान को पीले रंग के फूल चढ़ाने से घर का माहौल खुशनुमा बनता है। घर में सुख- समृद्धि, शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों में प्यार और एकता बढ़ती है। 

 

सेहत बनाएं रखें

पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होती है। 

आर्थिक परेशानी करें दूर

घर के पूर्व हिस्से की 1 दीवार पर पीला पेंट करवाने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो। घर पर धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static