शाम की चाय के साथ बनाएं टेस्टी आलू के पकौड़े, बच्चे हो जाएंगे खुश

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 03:32 PM (IST)

आलू के पकौड़े एक बहुत लोकप्रिय स्नैक्स रेसिपी है। यह आपको हर जगह खाने को मिल जाएगा। आलू के पकौड़े लोग अक्सर शाम को स्नैक्स में चाय के साथ खाना पसंद करते है। तो चलिए गरम गरम आलू के पकोड़े बारिश के दीनो में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

सामग्री

आलू - 2 आलू
बेसन - 1/2  कप
सूजी -2 चम्मच
अजवाइन -1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हरा धन धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1-2
नमक -स्वादानुसार
पानी घोल बनाने के लिए
तेल तलने के लिए

PunjabKesari

बनाने की विधि

1 आलू के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
2 इसके बाद गोलाकार शेप में आलू के स्लाइस काट लें।
3 फिर मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
4 तेल के गरम होते ही आलू के स्लाइस को घोल में डिप करें और पैन में डालते जाएं।
5 एक साइड से सुनहरा तल जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें।
6 लिजिए तैयार है आपके गरमागरम आलू के पकौडे़।
7 आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static