घर में लगाएं ये पौधा, खुद ही भाग जाएंगी सारी छिपकलियां

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 04:49 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में छिपकलियों की समस्या बढ़ने लगती है। दीवारों पर रेंगती छिपकलियां न सिर्फ डर पैदा करती हैं, बल्कि घर की साफ-सफाई पर भी असर डालती हैं। कई लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर हमेशा लंबे समय तक नहीं रहता। ऐसे में अगर आप एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो यह घरेलू तरीका आपके काम आ सकता है।

तुलसी का पौधा: छिपकलियों का दुश्मन

भारत के ज्यादातर घरों में पाई जाने वाली Tulsi यानी तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यह एक नेचुरल रिपेलेंट के रूप में भी काम करती है। तुलसी की तेज खुशबू छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से दूर रहती हैं जहां यह पौधा मौजूद होता है।

PunjabKesari

सिर्फ छिपकली ही नहीं, कीड़े-मकोड़े भी रहते हैं दूर

तुलसी के पौधे में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़ों को भी दूर रखने में मदद करते हैं। यानी एक पौधा आपके घर को कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है।

यें भी पढ़ें : सिर्फ ब्यूटी नहीं, भाग्य भी निखारे मुल्तानी मिट्टी, जानें कैसे

 

छिपकली भगाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कैसे करें?

गमले में तुलसी लगाएं: आप घर की बालकनी, खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इससे छिपकलियां घर में आने से बचती हैं।

तुलसी की पत्तियों का उपयोग: अगर आप पौधा नहीं रखना चाहते, तो तुलसी की पत्तियों को घर के कोनों में रख सकते हैं। इसकी खुशबू से छिपकलियां दूर भागती हैं।

तुलसी पानी का स्प्रे: तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका स्प्रे बनाएं और घर के कोनों में छिड़काव करें। यह तरीका भी काफी असरदार माना जाता है।

PunjabKesari

अगर आप छिपकलियों से परेशान हैं और केमिकल से बचना चाहते हैं, तो तुलसी एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है। इसे अपनाकर आप अपने घर को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static