टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में क्रिकेटरों की लेडी लव का स्टाइल बना चर्चा का विषय

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:54 AM (IST)

नारी डेस्क:  टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड भी खूब चर्चा में आ गईं। स्टेडियम में अपने पार्टनर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं इन हसीनाओं का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। किसी ने सिंपल लेकिन क्लासी लुक चुना, तो किसी ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। आइए जानते हैं कि इस खास मौके पर क्रिकेटरों की लेडी लव किस अंदाज में नजर आईं।

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का कूल और स्टाइलिश लुक

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया पहली बार उनके साथ जीत का जश्न मनाते हुए नजर आईं। फाइनल मैच के दौरान उनका स्टाइलिश लेकिन सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आया। अदिति ने इस खास मौके पर ब्राइट ऑरेंज रंग का टैंक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम जींस के साथ मैच किया। यह कॉम्बिनेशन बेहद कंफर्टेबल और क्लासिक लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को बरगंडी रंग के शोल्डर बैग से स्टाइल किया और हाथ में ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक, हल्का ब्लश और नैचुरल मेकअप रखा। खुले हल्के वेवी बालों ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

PunjabKesari

संजू सैमसन की पत्नी चारुलता सैमसन का एलिगेंट अंदाज

टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन की पत्नी चारुलता सैमसन भी इस मौके पर काफी स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपनी “ट्रॉफी” बताया। चारुलता ने ब्लैक रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हुए थे। ड्रेस में स्क्वायर नेकलाइन, रफल डिटेलिंग और बैलून स्लीव्स इसे और भी स्टाइलिश बना रहे थे। उन्होंने इस लुक को बेज रंग के लग्जरी बैग, हील्स, वॉच और एक सुंदर पेंडेंट के साथ पूरा किया। हल्के मेकअप और खुले बालों में उनका लुक बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रहा था।

ये भी पढ़ें:  क्या अस्पताल में अकेले हैं UK07 Rider अनुराग डोभाल? थारा भाई जोगिंदर ने बताया पूरा मामला

मिहिका शर्मा का ग्लैमरस स्टाइल

मॉडल मिहिका शर्मा भी इस जश्न में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लू रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी थी, जो बॉडी फिटेड थी और उनके फिगर को काफी अच्छी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रही थी। ड्रेस के स्कर्ट हिस्से में फ्लेयर्स थे, जिससे उसमें फ्लोइ लुक आ रहा था। मिहिका ने इस आउटफिट को पॉइंटेड हील्स के साथ स्टाइल किया। जश्न के दौरान वह खिलाड़ियों के साथ गरबा करती हुई भी दिखाई दीं, जिससे उनका अंदाज और भी आकर्षक लग रहा था।

PunjabKesari

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी का समरी लुक

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट बेस वाली फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जिस पर येलो, ब्लू, ग्रीन और ग्रे रंगों के फूल बने हुए थे। ड्रेस में वी-नेक और सामने बटन डिटेलिंग थी, जिससे उसका डिजाइन और भी खास लग रहा था। इसका फ्लोइ सिल्हूट समर वाइब्स दे रहा था। देविशा ने इस ड्रेस के साथ बेज रंग का क्रॉस बॉडी स्लिंग बैग और व्हाइट फ्लैट सैंडल पहने। खुले बाल और हल्का ग्लोइंग मेकअप उनके लुक को सिंपल लेकिन बेहद आकर्षक बना रहा था।

संजना गणेशन का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर संजना गणेशन भी अपने स्टाइलिश अंदाज से पीछे नहीं रहीं। उन्होंने आइवरी रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें डीप वी-नेक टॉप और वाइड लेग पैंट्स शामिल थे। टॉप में मेगा स्लीव्स और सामने नॉट डिटेलिंग थी, जिससे आउटफिट को स्टाइलिश टच मिल रहा था। इस ड्रेस का टेक्सचर्ड डिजाइन भी काफी आकर्षक लग रहा था। संजना ने अपने लुक को इयररिंग्स, डिजिटल वॉच और व्हाइट शूज के साथ पूरा किया। उनका यह लुक कंफर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी लग रहा था।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static