कब खतरनाक हो सकता है ‘लव बाइट’, जानें कब पार्टनर को रोकना होता है जरूरी?
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 10:32 AM (IST)
नारी डेस्क: आजकल कपल्स के बीच प्यार जताने के कई तरीके होते हैं, जिनमें ‘लव बाइट’ या ‘हिक्की’ भी शामिल है। आमतौर पर यह त्वचा पर बना एक छोटा सा निशान लगता है, लेकिन कई बार यह मामूली चीज गंभीर समस्या में बदल सकती है। खासकर गर्दन के आसपास की त्वचा और नसें बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए ज्यादा दबाव या जोर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कब आपको अपने पार्टनर को रोकना चाहिए।
खून का थक्का बनने का खतरा
जब लव बाइट के दौरान बहुत ज्यादा जोर से सक (suck) किया जाता है, तो त्वचा के नीचे की नसों में खून जम सकता है। अगर यह थक्का खून के साथ दिमाग तक पहुंच जाए, तो यह ब्लड फ्लो को रोक सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

स्ट्रोक का खतरा
गर्दन में मौजूद कैरोटिड आर्टरी दिमाग तक खून पहुंचाने का काम करती है। अगर इस पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो यह ब्लॉक हो सकती है। इससे दिमाग को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है और अचानक स्ट्रोक आ सकता है।
धमनी को नुकसान (Artery Dissection)
लव बाइट के दौरान अगर बहुत ज्यादा दबाव या दांतों का इस्तेमाल होता है, तो गर्दन की मुख्य धमनियों की अंदरूनी परत फट सकती है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी होती है, जिसमें तुरंत इलाज या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
लकवा (पैरालिसिस) का खतरा
कुछ मामलों में देखा गया है कि खून का थक्का बनने के बाद शरीर के किसी हिस्से में लकवा भी हो सकता है। यह स्थिति बहुत गंभीर होती है और लंबे समय तक असर डाल सकती है।

ये भी पढ़ें: सुबह आंखों में जमने वाला मैल नॉर्मल नहीं? इस बीमारी का संकेत
संक्रमण का खतरा
अगर आपके पार्टनर को ओरल हर्पीज या कोई संक्रमण है, तो लव बाइट के जरिए यह आपकी त्वचा में भी फैल सकता है। इससे त्वचा में जलन, घाव या अन्य संक्रमण हो सकते हैं।
ब्लड प्रेशर गिरना
गर्दन के एक खास हिस्से पर दबाव पड़ने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है। इससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थिति हो सकती है।
देर से दिखने वाले लक्षण
कई बार लव बाइट का असर तुरंत नहीं दिखता, बल्कि कुछ घंटों बाद सामने आता है। अगर निशान के बाद चक्कर, कमजोरी या असहज महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लव बाइट करते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें, खासकर गर्दन पर। अगर दर्द, सूजन या अजीब लक्षण महसूस हों, तो तुरंत सावधानी बरतें। याद रखें, प्यार जताने के तरीके सुरक्षित और समझदारी भरे होने चाहिए, ताकि कोई जोखिम न हो।

