आलिया भट्ट का डबल धमाका: साड़ी में देसी ग्लैमर, स्टेज पर बॉस लेडी स्टाइल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:58 PM (IST)

 नारी डेस्क: आलिया भट्ट अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के लिए होस्टिंग करने पहुंची आलिया ने इस बार एक ही इवेंट में दो अलग-अलग लुक्स में सबका ध्यान खींचा। पहले उन्होंने रेड कार्पेट पर सफेद साड़ी पहनी, जिस पर मोगरे के फूलों का खास डिजाइन था। बाद में स्टेज पर ब्लैक थ्री पीस टक्सीडो में बॉस लेडी अवतार में एंट्री ली, जिससे उनका फैशन गेम और भी मजबूत नजर आया।

मोगरे वाली साड़ी में देसी ग्लैमर

आलिया ने गौरव गुप्ता की कस्टम मोगरे साड़ी पहनी, जो सिल्क साटन फैब्रिक में थी। यह साड़ी बॉडी-हगिंग सिल्हूट में उनकी फिट फिगर को खूबसूरती से उभार रही थी। साड़ी पर लगे मोगरे के फूल पारंपरिक फ्लोरल वाइब को मॉडर्न टच दे रहे थे। पल्लू को कंधे पर लपेटकर और बॉडी पर ड्रेप कर वह स्टाइलिश और ड्रामेटिक लुक में नजर आईं।

PunjabKesari

ब्लाउज और जूलरी

साड़ी के साथ पर्ल डिटेलिंग वाला ब्लाउज पहना गया, जो लुक को डेलिकेट और लग्जरी फील दे रहा था। डीप वी नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन से ग्लैमर बढ़ा। जूलरी मिनिमल रखी गई थी – स्टेटमेंट चोकर, स्टड इयररिंग्स और रिंग्स लुक को कंप्लीट कर रहे थे। मेकअप न्यूड और हेयर सॉफ्ट वैवी रखकर साड़ी की डिटेलिंग को हाइलाइट किया गया।

ये भी पढ़ें:  उधार लिया पैसा तो चुकाना ही पड़ेगा, सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव का उड़ाया मजाक

बॉस लेडी लुक में टक्सीडो

स्टेज पर आलिया ने ब्लैक थ्री पीस टक्सीडो लुक में एंट्री ली। फ्लेयर्ड पैंट्स, फिट ब्लेजर, वेस्ट और व्हाइट शर्ट का कॉम्बो उन्हें परफेक्ट बॉसी लुक दे रहा था। ब्लैक टाई के साथ डायमंड स्टडेड इयररिंग्स और रिंग्स लुक को पूरा कर रही थीं। बालों को मिडिल पार्टीशन और वॉल्यूम के साथ ओपन रखा गया था।

PunjabKesari

फैशन टिप्स

साटन या फ्लोइ फैब्रिक की साड़ी चुनें, ताकि ड्रेपिंग बॉडी-हगिंग और एलिगेंट लगे। पल्लू पर मोगरा या फ्लोरल टैसल्स जोड़ें, जिससे लुक में मूवमेंट आए। ब्लाउज को पर्ल वर्क, सेक्विन या स्टेटमेंट कट के साथ स्टाइल करें। जूलरी मिनिमल और मेकअप सॉफ्ट रखें, ताकि आउटफिट की डिटेलिंग उभरे।

PunjabKesari

आलिया ने इस इवेंट में साबित किया कि एक ही दिन में दो अलग-अलग लुक्स में भी फैशन का तड़का और स्टाइलिश स्वैग दिखाया जा सकता है।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static