बिग बॉस 20 में शॉकिंग एविक्शन! कम वोट मिलने से घर से बेघर हुए ये Contestant

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 01:03 PM (IST)

नारी डेस्क : सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों खूब ड्रामा और नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर आसिफ खान का 'बिग बॉस 20' का सफर खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से बाहर होना पड़ा है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

कम वोट मिलने से आसिफ खान हुए एविक्ट

'बिग बॉस' से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, आसिफ खान शो से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में उनका एविक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से उनके बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PunjabKesari

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 20'?

अगर आप भी 'बिग बॉस 20' के फैन हैं, तो शो को टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके नए एपिसोड जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होते हैं। वहीं, कलर्स चैनल पर शो का टेलीकास्ट रात 10:30 बजे किया जाता है। इसके अलावा दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे लाइव फीड का मजा भी ले सकते हैं।

यें भी पढ़ें : सोते समय लार निकलना सिर्फ आदत नहीं, इन बीमारियों से भी हो सकता है संकेत

कौन हैं आसिफ खान?

आसिफ खान हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' में गणेश यानी 'दामाद जी' का किरदार निभाकर मिली थी। सीरीज में उनका डायलॉग 'गजब बेइज्जती है' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहा। इसके अलावा वह 'मिर्जापुर', 'पाताल लोक' और 'जामताड़ा' जैसी चर्चित वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static