OMG: इस महिला के 1 नहीं दो प्राइवेट पार्ट्स, Periods के दौरान होती थी बेहद दर्दनाक तकलीफ...

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 05:11 PM (IST)

नारी डेस्क:  दुनिया में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से आया है, जहां रहने वाली हेजल जोन्स (Hazel Jones) नाम की महिला के दो प्राइवेट पार्ट और दो गर्भाशय हैं। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि मेडिकल साइंस से जुड़ी एक दुर्लभ स्थिति है, जिसे डॉक्टर “यूटेरस डिडेलफिस (Uterus Didelphys)” कहते हैं।

कुदरत का करिश्मा या गंभीर बीमारी?

हेजल जोन्स इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जब उन्हें पता चला कि उनके दो पूरी तरह विकसित वैजाइना (Vaginas) और दो गर्भाशय (Uterus) हैं, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। यह स्थिति इतनी दुर्लभ है कि हर हजारों महिलाओं में से केवल एक में ऐसा मामला देखने को मिलता है। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस इसे एक जन्मजात असामान्यता (Congenital Abnormality) बताती है।

PunjabKesari

 क्या है “यूटेरस डिडेलफिस” (Uterus Didelphys)?

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक दुर्लभ जन्मजात विकार है, जिसमें एक महिला के शरीर में दो गर्भाशय विकसित हो जाते हैं। सामान्य स्थिति में गर्भाशय भ्रूण के दौरान दो “मुलरियन डक्ट्स (Müllerian ducts)” के जुड़ने से बनता है। लेकिन अगर ये दोनों नलिकाएं पूरी तरह जुड़ नहीं पातीं, तो दो अलग-अलग गर्भाशय बन जाते हैं। कई बार इसके साथ दो सर्विक्स (Cervix) और दो वैजाइना नलिकाएं (Vaginal Canals) भी होती हैं। यही स्थिति हेजल जोन्स में पाई गई है।

 क्या है “गर्भाशय डिडेलफिस” की जटिलता?

“गर्भाशय डिडेलफिस” में महिला के दोनों गर्भाशय सामान्य से छोटे और संकरे होते हैं। इसके कारण शारीरिक संबंध (Intercourse) के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। मासिक धर्म (Periods) के समय दो अलग-अलग रक्तस्राव नलिकाएं होती हैं। गर्भधारण (Pregnancy) के दौरान जटिलताएं बढ़ जाती हैं। कई बार महिलाओं को दोनों गर्भाशय से एक साथ रक्तस्राव का अनुभव होता है। कुछ मामलों में इस स्थिति का पता अल्ट्रासाउंड या एमआरआई (MRI) से ही चलता है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति हमेशा सर्जरी की मांग नहीं करती। जब तक कोई गंभीर समस्या न हो, इसका इलाज जरूरी नहीं होता।

Periods को करना चाहती हैं Delay? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

 क्या यह बीमारी गर्भावस्था को प्रभावित करती है?

जी हां, यह बीमारी गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, “यूटेरस डिडेलफिस” केवल 0.3% महिलाओं में पाया जाता है। दोहरे गर्भाशय वाली महिलाओं में गर्भपात (Miscarriage) का खतरा अधिक होता है। समय से पहले प्रसव (Preterm Delivery) की संभावना बढ़ जाती है। कुछ मामलों में महिला एक गर्भाशय में गर्भ धारण करती है, जबकि दूसरा पूरी तरह निष्क्रिय रहता है। हालांकि, कई महिलाएं इस स्थिति में भी सामान्य गर्भावस्था का अनुभव कर चुकी हैं।

 “Uterus Didelphys” के प्रमुख लक्षण

यह स्थिति आमतौर पर बचपन में नहीं पहचानी जाती, बल्कि किशोरावस्था या वयस्कता में पता चलती है। इसके सामान्य लक्षण हैं संबंध बनाते समय दर्द या असुविधा। मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द (Cramps)। पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव।बार-बार गर्भपात होना। टैम्पोन उपयोग के बावजूद रक्त का रिसाव, क्योंकि टैम्पोन केवल एक नलिका में लगाया जाता है।

 हेजल जोन्स का अनुभव

हेजल जोन्स ने बताया कि जब वह किशोरी थीं, तभी उनके पीरियड्स बहुत असामान्य और दर्दनाक होते थे। बाद में जांच में पता चला कि उनके शरीर में दो पूरी तरह से अलग वैजाइना और गर्भाशय हैं। उन्होंने कहा “पहले मुझे लगा कि यह कोई परेशानी है, लेकिन अब मैं इसे अपनी पहचान मानती हूं।”

PunjabKesari

“यूटेरस डिडेलफिस” कोई शर्म या डर की बात नहीं, बल्कि एक रेयर एनाटॉमिकल कंडीशन है। ज्यादातर मामलों में यह महिला की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित नहीं करती, लेकिन नियमित मेडिकल चेकअप और निगरानी जरूरी होती है। अगर किसी महिला को मासिक धर्म या शारीरिक संबंध के दौरान असामान्य दर्द महसूस होता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static