1–3 मार्च तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 06:15 PM (IST)
नारी डेस्क : देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। 2025 का मानसून सीजन भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन इसका असर कई इलाकों में अब भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच India Meteorological Department (IMD) ने 1, 2 और 3 मार्च के दौरान देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में तीन दिन भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के कई जिलों में 1 से 3 मार्च के बीच तेज और मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में पहले से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। संभावित जलभराव और स्थानीय समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने, तेज बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना जताई गई है। IMD ने स्थानीय प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
यें भी पढ़ें : लाखों दिलों पर राज करने वाली फेमस यूट्यूबर की मौत, फ्लैट से मिला शव
इन राज्यों में भी रहेगा बारिश का असर
IMD के मुताबिक, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा क्षेत्र में भी 1 से 3 मार्च के बीच अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, पहाड़ी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा स्थानीय प्रशासन और IMD की एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही अगले कुछ दिनों तक मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी बताया गया है।

