6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसीं एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 07:11 PM (IST)

नारी डेस्क : एक्ट्रेस Sandeepa Virk करीब चार महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ चुकी हैं। 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिलने के बाद संदीपा ने पहली बार जेल के अंदर बिताए अपने भयावह अनुभवों को सार्वजनिक किया है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह रोज़ भगवान से मौत की दुआ मांगा करती थीं।

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद छलका दर्द

जेल से रिहा होने के बाद संदीपा विर्क ने हाल ही में सिमरन जोत मक्कर को दिए इंटरव्यू में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया। एक्ट्रेस ने कहा, तिहाड़ जेल ऐसी जगह है जहां मैं अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी। जब मैं पहली बार वहां पहुंची तो भगवान से यही कहा कि मैं इसके लायक नहीं हूं।उन्होंने आगे बताया कि जेल का माहौल, वहां की भीड़ और हालात ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simranjot Singh (@simranjotmakkar)

‘कर्मों की सजा मिल रही थी’

संदीपा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, जब मैं पहली बार जेल के वॉशरूम गई तो लगा जैसे लोग कहते हैं, कर्मों का फल मिलता है। शायद पिछले जन्म में मैंने जानबूझकर या अनजाने में कुछ गलत किया होगा। एक्ट्रेस ने बताया कि जेल के अंदर 500-600 कैदियों के साथ रहना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि वह बिना सहारे खड़ी तक नहीं हो पाती थीं।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

जमीन पर सोना और गंदे हालात

संदीपा विर्क ने तिहाड़ जेल की सच्चाई बताते हुए कहा कि वहां के वॉशरूम बेहद गंदे होते हैं और कैदियों को जमीन पर सोना पड़ता है। उन्होंने कहा, जब भी मैं उस वक्त को याद करती हूं, रो पड़ती हूं। आज भी समझ नहीं आता कि यह सब मेरे साथ क्यों हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simranjot Singh (@simranjotmakkar)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, संदीपा विर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि फिल्म में लीड रोल दिलाने के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपये निवेश कराए गए थे। जांच एजेंसी ED के मुताबिक, यह रकम संदीपा के बैंक अकाउंट के जरिए आगे ट्रांसफर की गई और उससे प्रॉपर्टी खरीदी गई। यह मामला 2008 से 2013 के बीच का बताया जा रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को केस की पुरानी टाइमलाइन को देखते हुए संदीपा विर्क को जमानत दे दी।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

जिंदगी का सबसे कठिन दौर

जमानत के बाद भले ही संदीपा विर्क जेल से बाहर आ चुकी हों, लेकिन तिहाड़ में बिताए वो चार महीने उनकी जिंदगी का सबसे काला और डरावना दौर बन चुके हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि यह अनुभव उन्हें जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static