इस Actor ने की दूसरी शादी, Kritika Kamra लाल चंदेरी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 02:43 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra और टीवी होस्ट-एक्टर Gaurav Kapur ने शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच बेहद निजी समारोह में सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। कपल ने ग्रैंड वेडिंग की बजाय सादगी और अपनापन भरे समारोह को चुना, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

घर की छत पर हुआ खास वेडिंग सेरेमनी

कृतिका और गौरव की शादी उनके बांद्रा स्थित घर और टैरेस पर आयोजित की गई। इस इंटिमेट वेडिंग में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

PunjabKesari

लाल चंदेरी सिल्क साड़ी में छाईं कृतिका

शादी के खास मौके पर कृतिका कामरा ने गहरे लाल रंग की चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी, जो उनके लिए बेहद खास थी। यह साड़ी उनकी मां ने अपनी ब्रांड Cinnabar के जरिए खास तौर पर बनवाकर उन्हें गिफ्ट की थी। इस पहल का उद्देश्य चंदेरी सिल्क की पारंपरिक रंगाई कला को बढ़ावा देना और महिला कारीगरों को सपोर्ट करना था।

PunjabKesari

पारंपरिक लुक में नजर आए गौरव कपूर

वहीं गौरव कपूर ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर Raghavendra Rathore द्वारा डिजाइन किया गया सफेद और गोल्डन रंग का पारंपरिक परिधान पहना। शादी की खूबसूरत सजावट जानी-मानी इवेंट डिजाइनर Devika Narain ने की, जबकि समारोह के खास पलों को मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर Joseph Radhik ने कैमरे में कैद किया।

PunjabKesari

कपल ने जताई खुशी

शादी के बाद कृतिका और गौरव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो अपनों के साथ बिताए जाएं। दोनों ने कहा कि अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच घर पर शादी करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

PunjabKesari

जल्द होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद कपल ने एक छोटी इवनिंग पार्टी भी रखी, जिसमें मेहमानों ने म्यूजिक और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। हालांकि शादी निजी रखी गई थी, लेकिन कपल 12 मार्च को एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित करने वाला है, जिसमें और भी दोस्त और मेहमान शामिल होंगे।

PunjabKesari

पिछले साल ऑफिशियल किया था रिश्ता

कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। कृतिका ने गौरव के साथ एक ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई थी। गौरतलब है कि गौरव कपूर की पहली शादी एक्ट्रेस Kirat Bhattal से हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी की थी, लेकिन 2021 में आपसी सहमति से अलग हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static