सुशांत के चचेरे भाई ने PM मोदी से मांगा इंसाफ, बोले- हमें न्याय दिलाएं

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 01:05 PM (IST)

आज बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। सुशांत की मौत का सबसे गहरा सदमा उनके परिवारवालों को लगा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि परिवार का होनहार बेटा जिसने खुद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, जो परिवारवालों की जान हुआ करता था वो इस तरह से सभी से मुंह मोड़कर चला गया। सुशांत के निधन को एक साल हो गया है लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। ऐसे में सुशांत के चचेरे भाई मनोज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से न्याय गुहार लगाई है। 

PunjabKesari

जहां एक तरफ सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह का कहना है कि एक साजिश के तहत सुशांत की मौत की मिस्ट्री को छुपाया गया है। वहीं मनोज सिंह इंसाफ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सुशांत को याद कर आज भी उनके परिवारवाले रो पड़ते हैं। वे कहते हैं कि सुशांत जब 12 मई 2019 को अपने गांव मल्लडीहा आया था तो पूरा गांव उसका दीवाना था। 

PunjabKesari

सुशांत के पैतृक गांव पूर्णिया के मल्लडीहा में उनके परिजन और दोस्त आज भी न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सुशांत के दोस्त ओंकार सिंह और रोशन सिंह का कहना है कि सुशांत आत्महत्या करने वाला इंसान नहीं था। वह तो लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत था। उसकी फिल्में 'छिछोरे' और 'एमएस धोनी' संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। फिर ऐसा बोल्ड इंसान कैसे और क्यों सुसाइड करेगा। उनकी मौत के रहस्य को छुपाने के पीछे राजनीतिक साजिश है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत आज ही के दिन यानि 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस का कहना था कि सुशांत ने सुसाइड किया है लेकिन फैंस और उनके परिवार वालों के मुताबिक सुशांत का मर्डर किया गया है। मुंबई पुलिस के बाद सुशांत के केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static