साड़ी और एथेनिक लुक के लिए बेस्ट हैं ये Meenakari Necklace डिजाइन्स
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 06:49 PM (IST)
नारी डेस्क : साड़ी, लहंगा या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी चुनना कई महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर नेकलेस का चुनाव करते समय अक्सर कंफ्यूजन हो जाता है कि कौन-सा डिजाइन लुक को ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। ऐसे में मीनाकारी नेकलेस एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी रंगीन इनेमल वर्क और पारंपरिक डिजाइन आपके लुक को रॉयल और आकर्षक बनाते हैं। अगर आप भी अपने एथेनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट मीनाकारी नेकलेस डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें।
मल्टी स्ट्रेंड व्हाइट पर्ल मीनाकारी नेकलेस डिजाइन
अगर आपको नेकलेस पहनना पसंद है और आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो मल्टी स्ट्रेंड व्हाइट पर्ल मीनाकारी नेकलेस एक शानदार विकल्प हो सकता है। मोतियों की कई परतों के साथ बना यह नेकलेस बेहद रॉयल लगता है। इसे आप साड़ी, लहंगे या अनारकली सूट के साथ पहनकर अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड मीनाकारी इनेमल चोकर नेकलेस
अगर आप भीड़ से अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड मीनाकारी इनेमल चोकर नेकलेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह चोकर स्टाइल नेकलेस इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसे आप लहंगा, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट या साड़ी के साथ पहनकर अपने पूरे लुक को और ज्यादा खास बना सकती हैं।

ट्रेडिशनल कुंदन स्टोन मीनाकारी नेकलेस
अगर आप किसी खास फंक्शन या शादी में जा रही हैं, तो कुंदन स्टोन मीनाकारी नेकलेस आपके लिए परफेक्ट रहेगा। कुंदन और मीनाकारी का कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देता है। इसे साड़ी या ब्राइडल लहंगे के साथ पहनने से आपका लुक और भी खूबसूरत नजर आता है।

व्हाइट एंड पिंक स्टोन डिटेलिंग मीनाकारी नेकलेस
अगर आपको अलग-अलग डिजाइन के नेकलेस पहनने का शौक है, तो व्हाइट एंड पिंक स्टोन डिटेलिंग मीनाकारी नेकलेस आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। इसमें लगे पिंक और व्हाइट स्टोन आपके लुक को बेहद एलिगेंट बनाते हैं। इसे आप किसी भी एथेनिक आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

मीनाकारी कुंदन पिंक पर्ल चोकर नेकलेस
अगर आप किसी खास मौके पर खास दिखना चाहती हैं, तो मीनाकारी कुंदन पिंक पर्ल चोकर नेकलेस भी बेहतरीन विकल्प है। यह डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे पहनकर आप किसी भी शादी, पार्टी या फेस्टिवल में रॉयल लुक पा सकती हैं।

मीनाकारी नेकलेस पारंपरिक ज्वेलरी का एक बेहद खूबसूरत और क्लासिक विकल्प है। इसे साड़ी, लहंगा, अनारकली या किसी भी एथेनिक आउटफिट के साथ पहनकर आप अपने लुक को और ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो ये मीनाकारी नेकलेस डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।

