दुख भरी खबर: दिग्गज अभिनेता ने छोड़ी दुनिया,  170 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 10:56 AM (IST)

नारी डेस्क:  दक्षिण कोरियाई सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल आन सुंग-की का सोमवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। कई वर्षों से रक्त कैंसर से जूझ रहे आन के निधन की सूचना सियोल के ‘सूनचुनह्यांग यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल' ने दी। छह दशक लंबे करियर और लोगों के बीच उनकी सकारात्मक व सौम्य छवि के कारण उन्हें ‘‘द नेशन्स एक्टर'' कहा जाता था। 
PunjabKesari

करीब सात दशकों तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाले अह्न ने 170 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। आन ने दक्षिण कोरिया के प्रमुख फिल्म पुरस्कारों में 20 से अधिक ट्रॉफियां जीतीं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पांच बार ‘ग्रैंड बेल' पुरस्कार जीता। दक्षिण कोरिया का कोई भी अन्य अभिनेता अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है। 

PunjabKesari
पिछले सर्वेक्षणों में आन को दक्षिण कोरिया का सबसे चहेता अभिनेता चुना गया, जिसके कारण उन्हें ‘‘द नेशन्स एक्टर'' कहा जाता है।   उनके किरदारों में हमेशा इंसान और जिंदगी की सच्चाई झलकती थी, जिसकी वजह से दर्शक उनसे खुद को जोड़ पाते थे। फिल्मी दुनिया के बाहर भी अह्न सुंग-की को बेहद विनम्र और अनुशासित इंसान माना जाता थो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static