दिग्गज गायिका Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, सचिन और तब्बू हुए भावुक
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 02:55 PM (IST)
नारी डेस्क: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। रविवार को 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के Breach Candy Hospital में उनका निधन हो गया था। चेस्ट इंफेक्शन और कई अंगों के फेल होने की वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में गहरा दुख फैल गया है।
अंतिम दर्शन में पहुंचे फिल्मी सितारे और दिग्गज
मुंबई में उनके आवास पर हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अभिनेता Jackie Shroff भी उनके घर पहुंचे और अंतिम श्रद्धांजलि दी। वहीं अभिनेत्री Tabu भी वहां पहुंचीं और परिवार को सांत्वना देते हुए काफी भावुक नजर आईं।
सचिन तेंदुलकर और तब्बू हुए भावुक
अंतिम दर्शन के दौरान भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar भी पहुंचे और दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर देखते ही वे बेहद भावुक हो गए। इसी तरह अभिनेत्री तब्बू भी भावुक हो गईं और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान वहां मौजूद माहौल बेहद गमगीन हो गया।
ये भी पढ़ें: दिग्गज गायिका Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, सचिन और तब्बू हुए भावुक
अंतिम दर्शन में उमड़ी फिल्म इंडस्ट्री
बॉलीवुड अभिनेता Riteish Deshmukh भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कई अन्य कलाकार भी उनके आवास पर मौजूद रहे। फिल्मी दुनिया के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आवाज को अमर बता रहे हैं।
शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार Asha Bhosle का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में शाम 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार स्थल को फूलों से सजाया गया है और वहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। Asha Bhosle के निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है। उनकी आवाज़ और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। देशभर से फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

