देश के खेत फिर से लहराएंगे... कृषि कानून की वापसी के एलान पर सोनू सूद ने प्रधानमंत्री का किया  धन्यवाद

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 03:38 PM (IST)

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा को ‘‘देर आए दुरुस्त आए’’ बताया जा रहा है। चारों तरफ मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने भी इस फैसले पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

PunjabKesari
अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- यह एक अद्भुत खबर है। कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी जी। शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से उचित मांगों को उठाने के लिए किसानों को धन्यवाद। आशा है कि आज आप श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने परिवारों के पासस खुशी-खुशी लौटेंगे

PunjabKesari
अभिनेता ने दूसरे ट्वीट में लिखा- “किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।” 

PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। किसान पिछले करीब एक साल से इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। देश के करीब 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि समूह संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है।

PunjabKesari

किसान संगठन ने कहा कि यदि कृषि कानूनों को औपचारिक तौर पर निरस्त किया जाता है तो यह भारत में किसानों के एक साल लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत होगी। उसने जोर देकर कहा कि किसानों का आंदोलन सिर्फ इन काले कानूनों को निरस्त करने के लिए नहीं है, बल्कि सभी कृषि उत्पादों के लिए लाभकारी मूल्य की वैधानिक गारंटी देने के लिए भी है। किसानों की यह महत्वपूर्ण मांग अब भी लंबित है।’’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static