कोई और था रवीना का लवर, दिल टूटने पर जल्द रचाई शादी
punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 03:25 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बतादें कि रवीना सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि जानी-मानी मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर भी है। रवीना ने फ़िल्मी जगत में अपना पहला कदम सलमान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) से रखा था। लेकिन उन्हें इतनी फेम हासिल नहीं हुई। फिर फिल्म 'मोहरा' (1994) से उन्हें काफी यश प्राप्त हुआ। इस फिल्म में उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। इस कारण भी उनके फैंस की लिस्ट काफी बढ़ गई। ये तो बात हुई उनकी फ़िल्मी सफर की, लेकिन रवीना के लव लाइफ के बारें में लोग कम ही जानते है।आइए आपको उनकी प्यार होने से लेकर शादी तक के सफर की दास्तां बताते है।
दरअसल लोगों को रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री हर फिल्म में देखने को मिलती थी। सबको लगता था कि उनका कोई अफेयर चल रहा है। जोकि बिल्कुल सही था। रवीना अक्षय से इतना प्रेम करती थी कि वो उनके लिए हाउसवाइफ बनने तक को तैयार थी। रवीना ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन दोनों ने चुपके से मंदिर जाके सगाई रचा ली थी' यही-नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि 'अक्षय ने कहा है कि फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वह उनसे शादी कर लेंगे।'
उन दोनों की नजदीकियां सिर्फ रवीना ही लोगों को बताती थी। अक्षय की तरफ से कोई भी बात सामने नहीं आई थी। रवीना का कहना था कि 'अक्षय का फ़िल्मी करियर उनके प्यार की वजह से रुक सकता था साथ ही अक्षय की फीमेल फैंस पर भी बुरा असर पड़ता।' इसी वजह से अक्षय कुछ भी नहीं कहा करते थे। सूत्रों की मानें तो इसी दौरान 'अक्षय शिल्पा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में है' ऐसी खबरे भी सामने आना शुरू हो गई।
इस खुलासे से रवीना का दिल टूट गया। मानों उन्होंने अक्षय से मुंह ही मोड़ लिया। रवीना ने अक्षय से अपना रिश्ता तोड़ दिया। अचानक से इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी के साथ 22 फरवरी 2004 को शादी रचा ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया था। शादी के बाद रशा और रणबीर अनिल-रवीना के बच्चें है।