राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़: राजा रघुवंशी को मारने के बाद सोनम ने रचाई थी राज से शादी!

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 03:23 PM (IST)

नारी डेस्क:  राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम ने राजा की हत्या के बाद राज कुशवाहा के साथ शादी कर ली होगी। इस बात को और भी पक्का करने वाली बात यह है कि मेघालय पुलिस को दो मंगलसूत्र मिले हैं  एक राजा और सोनम की शादी से जुड़ा है, जबकि दूसरा राज कुशवाहा और सोनम की शादी का हो सकता है।

राजा 23 मई से लापता, शव 2 जून को मिला

राजा रघुवंशी 23 मई से लापता था। कई दिनों की तलाश के बाद, उसका शव 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके (चेरापूंजी) में एक गहरी खाई में झरने के पास मिला। शुरुआती जांच में यह एक हत्या का मामला लग रहा है, जिसमें अब सोनम और राज कुशवाहा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

PunjabKesari

दो मंगलसूत्र मिलने से बढ़ा शक

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेघालय पुलिस को दो मंगलसूत्र मिले हैं। एक वो है जो सोनम को 11 मई को राजा के साथ शादी के समय दिया गया था। दूसरा मंगलसूत्र संभवतः सोनम और राज कुशवाहा की शादी से जुड़ा हो सकता है। हो सकता है कि दोनों ने हत्या के बाद शादी कर ली हो।” विपिन ने आशंका जताई कि सोनम और कुशवाहा दोनों ने साजिश के तहत यह सब किया और अब छिपने के लिए शादी का सहारा लिया हो।

ये भी पढ़ें: शोक की लहर: मशहूर एक्टर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कहा दुनिया को अलविदा

सोनम के भाई पर भी आरोप

राजा के भाई ने सोनम के भाई गोविंद पर भी सवाल उठाए। विपिन ने कहा, “गोविंद मीडिया में बयान दे रहा है कि वह अपनी बहन से मिलना चाहता है और उसकी मदद के लिए वकील भी करेगा। लेकिन अगर ऐसा है, तो उसने सोनम की गिरफ्तारी के बाद हमारे घर आकर हमारे साथ क्यों भावनात्मक खेल खेला?” उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम और उसका परिवार लगातार हमारे साथ धोखा कर रहा है।

PunjabKesari

अब जांच में क्या आगे?

अब इस केस में पुलिस की जांच का फोकस यह जानने पर है कि क्या सोनम और राज कुशवाहा ने राजा की हत्या के बाद शादी की? दोनों मंगलसूत्रों की असलियत क्या है? हत्या की असली साजिश किसने रची?

मेघालय और मध्य प्रदेश पुलिस मिलकर इस हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी हुई हैं। सोनम और राज कुशवाहा की तलाश और पूछताछ मामले में अहम हो सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static