उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए मोगा की भावना बंसल को  राज भवन में मिला सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 04:44 PM (IST)

  नारी डेस्क:  समाज सेवी कार्यो में उल्लेखनीय काम करने के लिए मोगा की बिजनेस वूमेन भावना बंसल को रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब के अध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सम्मानित किया।  इस मौके पर भावना बंसल ने राज्यपाल का धन्यवाद करते हुए कहां के सम्मान उन्हें और बेहतर काम करने के लिए एक नई ऊर्जा देगा।  भावना बंसल बजाज टू व्हीलर डीलर डॉ रजत बंसल की पत्नी हैं। वे खुद अपने पति के साथ बिजनेस को भी संभालती है और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी रखती हैं।

PunjabKesari

समाजसेवी भावना बंसल को यह सम्मान रेड क्रॉस पंजाब की सालाना जनरल मीटिंग में दिया गया।  यह आयोजन चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज भवन में हुआ। इस बैठक में पंजाब रेडक्रॉस की वार्षिक गतिविधियों, सामाजिक सेवाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।  बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल एवं पंजाब रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया ने की।

PunjabKesari

उन्होंने कहां के रेड क्रॉस एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से शरीर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे किसी भी जरूरतमंद की सेवा की जा सकती है उन्हें एक नई जिंदगी दी जा सकती हैं। इसमें समाज के हर वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस बैठक में पूरे प्रदेश से चुनिंदा समाजसेवी, अधिकारी एवं रेडक्रॉस से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। भावना बंसल का सम्मान उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है।  इस मौके पर रेड क्रॉस के प्रदेश सचिव शिव दुलार ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हितेन्दर कौर भी मौजूद थे।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static