अलविदा आशा ताई, Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:37 PM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोसले  ने आज अपना अंतिम सफर पूरा कर लिया।  आज उनका मुंबई के शिवाजी पार्क में आशा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अपने चाहने वालों के साथ- साथ पूरे देश ने सुरों की मल्लिका को नम आंखों से विदाई दी। भले ही आज वह इस दुनिया से चली गई हैं, लेकिन उनकी यादें उनके गीत हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। असज मानों आशा भोसले जी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरी मुंबई थम गई हो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आशा भोसले के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को व्यापक तैयारियां की गई थी। आशा भोसले का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार कुछ देर पहले हुए। सुबह से ही भोसले के मित्र, परिवार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उनके लोअर परेल स्थित आवास 'कासा ग्रांडे' में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

सफेद और पीले फूलों से सजी और गायिका की तस्वीर लगी एक गाड़ी, उनके पार्थिव शरीर को उनके लोअर परेल स्थित आवास से लगभग पांच किलोमीटर दूर दादर के शिवाजी पार्क तक लेकर गई। लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए शिवाजी पार्क के चारों ओर अवरोधक लगाए गए थे  और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, ताकि सभी रस्में सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आशा भोसले के लोकप्रिय गीतों में 'अभी न जाओ छोड़ कर', 'इन आंखों की मस्ती', 'दिल चीज क्या है', 'पिया तू अब तो आजा', 'दुनिया में लोगों को' और 'जरा सा झूम लूं मैं' जैसे गाने शामिल हैं। उन्हें पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार सहित कई अन्य संगीत सम्मानों से नवाजा गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static