क्या फिर से एक होने वाले हैं स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल? मनमुटाव मिटाकर मिला दोनों का परिवार

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 02:54 PM (IST)

नारी डेस्क: अपनी रद्द हुई शादी से जुड़ी अफ़वाहों के कारण सुर्ख़ियों में रहने के बाद, क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल को स्मृति के पिता के साथ देखा गया, जिससे इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस अलग हो चुके जोड़े के बीच सुलह हो गई है। हालांकि इस मुलाकात की पूरी जानकारी अभी साफ़ नहीं है, लेकिन इस वीडियो ने तेज़ी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

PunjabKesari
वायरल हो रहे एक वीडियो में  स्मृति के पिता को पलक और उनके पति, मिथुन के साथ एक प्यार भरा पल बिताते हुए देखा गया। इस क्लिप में, पलक उनके पैर छूती हुई दिखाई दे रही हैं और इस हाव-भाव को कई लोगों ने दोनों परिवारों के बीच आपसी मेल-जोल के संकेत के तौर पर देखा।  सोशल मीडिया पर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या स्मृति और पलाश के परिवारों ने आखिरकार अपने आपसी मतभेद भुला दिए हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया के एक यूज़र ने लिखा-"मुझे हैरानी हुई... लेकिन झटका नहीं लगा... जो हुआ सो हुआ... अब उसे जाने दो।"  कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह भी अंदाज़ा लगाया कि कहीं यह वीडियो पुराना तो नहीं है। एक यूज़र ने शेयर किया, “आखिर उनके भाई की वजह से उनके रिश्ते में खटास क्यों आनी चाहिए? वे उन्हें एक रेस्टोरेंट में मिले थे और उनके बीच अब भी अच्छे संबंध हैं।” किसी ने लिखा- “अगर उन्होंने आपस में सब कुछ सुलझा लिया है, तो हम कौन होते हैं उन्हें जज करने वाले? सभी के लिए खुशियों की कामना,”।

PunjabKesari
पलाश और स्मृति पिछले साल 23 नवंबर को शादी करने वाले थे, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने (मेडिकल इमरजेंसी) के बाद शादी की रस्में अचानक रोक दी गईं। चिंता तब और बढ़ गई जब पलाश को भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद, अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया और कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है।बाद में, पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन सभी बातों पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा-"मैंने अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फ़ैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग उन बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे देते हैं, जो मेरे लिए सबसे पवित्र चीज़ रही है। यह मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए, पूरी गरिमा के साथ इसका सामना करूँगा। " 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static