इवेंट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं Shloka Mehta! यहां देखिए पूरी अंबानी फैमिली का रॉयल लुक

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 01:01 PM (IST)

अंबानी फैमिली देश का सबसे चर्चित नाम है जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। वैसे तो ये बिजनेस टायकून हैं लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के हर इवेंट से भी इन्हें जुड़े हुए देखा जाता है। उनके हर फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का मजमा लगा हुआ दिखाई देता है और कल की रात भी कुछ अलग नहीं थी। कल यानि 31 मार्च की रात को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्धाटन किया गया था। एनएमसीसी (NMACC) में भारत और दुनिया भर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की प्रमुख प्रस्तुतियां देख सकेंगे। यह केंद्र भारत के सांस्कृतिक बुनियादी ढ़ाचे को मजबूत करने और कला के क्षेत्र में भारत और दुनिया को एकसाथ जोड़ेगा। यह सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मध्य में खुला है। बता दें कि नीता अंबानी का हमेशा से संगीत और रंगमंच से खास लगाव रहा है, जिसके मद्देनजर बेटी ईशा अंबानी और मुकेश अंबानी ने ये खास तोहफा उन्हें दिया है।  3 दिन के इस उद्धाटन समारोह में कई सारे सेलिब्रिटीज परफॉर्म करने वाले हैं।

बीती रात पूरे अंबानी परिवार समारोह में रॉयल लुक में नजर आया। इस इवेंट में नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ नजर आए। श्लोका ने पिंक और गोल्डन रंग की खूबसूरत वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिस पर उन्होंने साइड से शॉल भी डाला हुआ था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर इयररिंग और मांग टीका कैरी किया था।  वहीं आकाश ने बॉटल ग्रीन कुर्ता और एंब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनी थी जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लेकिन जिस चीज ने ध्यान खींचा वो थी श्लोका। दरअसल इस इवेंट के दौरान उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ दिख रहा है। जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि वे प्रेग्नेंट हैं। उनका बेबी बंप क्लियरली नजर आ रहा था। फोटोज देखकर तमाम यूजर्स यही पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।’ एक और ने लिखा, “ एक और बेबी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ क्या ये प्रेग्नेंट हैं? गुड न्यूज जल्दी आने वाली है।” सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता की प्रेग्नेंसी की अटकले लगाई जा रही हैं हालांकि अंबानी फैमिली ने इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।

PunjabKesari

इस खास मौके पर नीता अंबानी क्लासिक रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आई। साथ में उन्होंने ग्रीन कुंदन नेकलेस कैरी किया। कानों में सिल्वर रेटिंग और जुड़ा उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। वहीं मुकेश अंबानी काले रंग का जोधपुरी सूट पहना हुआ था और पॉकेट में प्रिंटेड स्कार्फ इस पूरे आउटफिट को बेस्ट लुक दे रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

यहां  ईशा अंबानी ऑफ व्हाइट रंग की हैवी ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं इसके साथ उन्होंने स्वरोस्की वर्क ब्लाउज कैरी किया । इसके साथ स्कर्ट अटैच्ड की हुई है और उसपर किया गया गोल्डन एंब्रायडरी बॉर्डर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इसके ऊपर से उन्होंने अनारकली स्टाइल शरग पहना था जिस पर जरदोजी वर्क बहुत ही सुंदरता के साथ उकेरा गया है। इसके साथ कुंदन हार, खुले बाल, न्यूड मेकअप और हाई हील्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत भी इस दौरान अपनी होने वाली वाइफ राधिका मर्चेंट के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ था और यह ट्विनिंग करते दिखाई दिए। एक बार फिर राधिका ने इंडियन लुक से सभी का दिल जीत लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static