"मेरी बेटी ने नहीं किया अवैध काम..." शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों को दी खास सलाह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 02:19 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। शादी की खुशियां मना रहे इस कपल को लोगों के खूब ताने सुनने को मिल रहे हैं वजह है इनका अलग- अलग धर्म । मुस्लिम लड़के से शादी करने के चलते कुछ लोग सोनाक्षी से काफी नाराज हो गए हैं। ऐसे में दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को उनके घर रामायण का नाम बदलने की भी सलाह दी जा रही है। अब इसे लेकर एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। 

PunjabKesari
कोई भी बाप नहीं चाहता कि उसकी बेटी को किसी तरीके की परेशानी हो। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा इन बातों से हैरान हैं कि उनकी बेटी को लोग भला-बुरा क्यों कहा जा रहा है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा- सोनाक्षी ने कुछ भी अवैध या असंवैधानिक नहीं किया है। शादी दो लोगों के बीच का निजी फैसला है। किसी को भी इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

PunjabKesari

सिन्हा ने आनंद बख्शी साहब की कहावत याद करते हुए कहा- "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा कि कहने वाले अगर बिना काम-काज के हों तो कहना ही काम बन जाता है।" वह आगे कहते हैं- "मैं सभी प्रदर्शनकारियों से कहता हूं, 'जाओ और अपनी जिंदगी जियो। अपनी जिंदगी में कुछ उपयोगी करो।' बस और कुछ नहीं कहना।"

PunjabKesari
रविवार को शादी के बंधन में बंधे  सोनाक्षी और जहीर ने एक भव्य कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें काजोल, सलमान खान, रेखा, अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। ऐसे में  शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की पसंद के लड़के से शादी करने के बारे में कहा,‘‘44 साल पहले मैंने अपनी पसंद की बेहद सफल, बेहद खूबसूरत, बेहद प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की बारी मेरी बेटी की है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static