केसर वाला दूध करता है कई परेशानियां दूर

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2016 - 12:24 PM (IST)

केसर के उपाय : केसर को पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जब कोई औरत प्रैग्नेंट होती है तो उसे दूध में केसर डालकर पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल मिठाइयों में भी किया जाता है। केसर सिर्फ गुणों से ही भरपूर नहीं है। इसकी कीमत भी गहनों से कम नहीं। भारत में तो यह 2 लाख रुपए प्रति किलो तक की कीमत में भी बिकता है। यहां केसर की खेती कश्मीर में होती है। आइए जाने इसके फायदों के बारे में  प्रैग्नेंसी में केसर से जुड़ेे 5 स्वास्थ्य लाभ


केसर के फायदे

 

1. जख्म जल्दी भरे
केसर जख्म भरने के लिए सबसे अच्छी दवाई है। चोट लगने पर इसका दवाई की तरह इस्तेमाल करने से जल्दी आराम मिलता है। 

 

2. पेट की समस्या दूर
पेट से जुड़ी परेशानिया जैसे अपच,पेट में गैस को दूर करने में केसर मददगार है। रोजाना दूध के साथ केसर का सेवन करने से आराम मिलता है।  गर्भवती महिलाओं को जरूर पीना चाहिए केसर वाला दूध

 

3. शारीरिक ऊर्जा बढ़ाए
केसर शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से पुरुषों में मर्दानगी बढ़ती है। मर्दों को केसर,बादाम और शहद का सेवन करने से फायदा मिलता है। 

 

4. औरतों की परेशानियां दूर
सर्दियों में केसर का रोजाना सेवन करने से औरतों की पीरियड्स से जुडी समस्याएं और गर्भाशय में सूजन जैसी परेशानियां दूर हो जाती है।  

 

5. सर्दी और बुखार से राहत
सर्दी और बुखार से परेशान हैं तो 1 गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी केसर और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। 

 

6.केसर और दूध
केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतेे दूर होती हैं। यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना रात दूध और केसर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static