पेरिमेनोपॉज से परेशान हुईं Soha Ali Khan, कॉफी छोड़ अपनाया हेल्दी ड्रिंक
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:19 PM (IST)
नारी डेस्क : 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आम हो जाते हैं, लेकिन कई बार ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस Soha Ali Khan ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह Perimenopause के लक्षणों से जूझ रही हैं और इससे राहत पाने के लिए उन्होंने अपनी सुबह की आदतों में बड़ा बदलाव किया है।
कॉफी से दूरी बनाने की वजह
सोहा ने बताया कि पहले वह सुबह खाली पेट कॉफी पीती थीं, लेकिन Perimenopause के दौरान ऐसा करने से उन्हें एसिडिटी, पेट फूलना और कैफीन से जुड़ी परेशानियां होने लगीं। दरअसल, इस समय शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन में बदलाव होता है, जिससे पाचन और शरीर की प्रतिक्रिया भी बदल जाती है।

अब दिन की शुरुआत इस हेल्दी ड्रिंक से
अब सोहा अली खान अपनी दिन की शुरुआत कॉफी की बजाय एक खास हेल्दी ड्रिंक से करती हैं, जो गर्म पानी, नींबू, अदरक, चिया सीड्स और हल्दी को मिलाकर तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि इस ड्रिंक को नियमित रूप से लेने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पाचन तंत्र बेहतर होता है, पेट फूलने की समस्या कम होती है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।
यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज
क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?
इस ड्रिंक में मौजूद हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह जोड़ों के दर्द और अकड़न में भी राहत दे सकता है, जो इस फेज में आम समस्या होती है। साथ ही, काली मिर्च के साथ हल्दी लेने से शरीर इसे बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।
हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
इस ड्रिंक को बनाने के लिए
आधा गिलास गर्म पानी लें
उसमें आधा नींबू निचोड़ें
एक चुटकी सेंधा नमक, हल्दी और काली मिर्च डालें
रातभर भिगोए हुए चिया सीड्स और ताजा कसा अदरक मिलाएं।
1 मिनट छोड़कर धीरे-धीरे पीएं
सोहा इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट लेती हैं और 20–30 मिनट बाद नाश्ता करती हैं।

ध्यान रखने वाली बातें
चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर ही इस्तेमाल करें
अगर निगलने या पेट की समस्या हो, तो यह ड्रिंक न लें
यह ड्रिंक धीरे-धीरे असर दिखाता है, कॉफी की तरह तुरंत नहीं।
यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा
Soha Ali Khan का यह हेल्दी रूटीन उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो Perimenopause के दौरान होने वाली परेशानियों से जूझ रही हैं। सही खानपान और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव से इस फेज को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

