शुगर कंट्रोल करने वाली यह दवा छीन सकती है आंखों की रोशनी!
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:36 AM (IST)
नारी डेस्क: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपने ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कई दवाओं के बारे में सुना होगा। इन्हीं में से एक लोकप्रिय दवा Ozempic (semaglutide) भी है, जिसे आजकल काफी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च ने मरीजों की चिंता बढ़ा दी है। इसमें संकेत मिला है कि यह दवा कुछ मामलों में आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या का खतरा बढ़ा सकती है, जिससे नजर पर असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस दवा के फायदे के साथ-साथ इसके संभावित जोखिमों को भी समझें। यह दवा आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है और वजन कम करने में भी मदद करती है। लेकिन अब शोध में संकेत मिला है कि इससे आंखों से जुड़ी एक दुर्लभ लेकिन गंभीर समस्या का खतरा बढ़ सकता है।
क्या है आंखों से जुड़ी यह समस्या?
रिसर्च में जिस बीमारी का जिक्र किया गया है, उसे NAION कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब आंख की नस (ऑप्टिक नर्व) तक खून का प्रवाह अचानक कम हो जाता है। ऑप्टिक नर्व आंखों से दिमाग तक तस्वीर पहुंचाने का काम करती है अगर इसमें दिक्कत आती है तो अचानक नजर कम हो सकती है कुछ मामलों में यह नुकसान स्थायी भी हो सकता है
GLP-1 drugs like Ozempic & Wegovy could have side effects; warning issued against unsupervised use — how often do you witness the Centre issue guidance/ advisory on medicines? pic.twitter.com/TZTXWNR9vE
— Roy (@TheMinuend) April 2, 2026
रिसर्च में क्या सामने आया?
डेनमार्क की University of Southern Denmark के वैज्ञानिकों ने इस दवा पर बड़े स्तर पर रिसर्च की। करीब 4.24 लाख टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के डेटा का अध्ययन किया गया इनमें से लगभग 1.06 लाख लोग Ozempic ले रहे थे नतीजों में पाया गया कि Ozempic लेने वालों में NAION का खतरा दूसरी दवाओं के मुकाबले लगभग 2 गुना ज्यादा था
Ozempic इंजेक्शन किसे नहीं लेना चाहिए? https://t.co/IJMBoPR0E8#Ozempicsideeffects #Ozempic #weightlossrisks pic.twitter.com/DWTetThv4L
— Nari (@NariKesari) December 15, 2025
समय के साथ कैसे बदला खतरा?
रिसर्च में यह भी देखा गया कि जैसे-जैसे इस दवा का इस्तेमाल बढ़ा, वैसे-वैसे इस आंखों की बीमारी के मामले भी बढ़े 2018 से पहले हर साल लगभग 60–70 केस सामने आते थे हाल के वर्षों में यह बढ़कर करीब 150 केस हो गए इनमें से ज्यादातर मरीज डायबिटीज से पीड़ित थे।
You can lose 10–15%+ body weight on Ozempic. Up to 40% of that can be muscle (not just fat). Less weight = less mechanical loading on bones, and lower muscle mass = weaker bones over time.
— MOUSE Pi42 https://substack.com/@ulyssesmous (@MouseofPi) April 6, 2026
2026 large retrospective study (73,000+ patients, 5-year follow-up) — People on GLP-1… https://t.co/hYKhbzsTTE pic.twitter.com/wElWhWl1tc
ये भी पढ़ें: सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का खजाना है ये खास पत्ता! शुगर से पाचन तक देता है जबरदस्त फायदे
डॉक्टरों के अनुसार
हर Ozempic लेने वाले मरीज को यह समस्या नहीं होती। लेकिन जिनको होती है, उनके लिए यह काफी गंभीर हो सकती है। एक आंख की रोशनी जा सकती है, और कभी-कभी दूसरी आंख भी प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि Ozempic ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी असरदार है। वजन घटाने में भी मदद करता है। इसलिए इसके फायदे भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अब जरूरत है कि मरीज इसे डॉक्टर की सलाह से ही लें और अगर नजर से जुड़ी कोई भी समस्या दिखे, तो तुरंत जांच कराएं। यह दवा फायदेमंद है, लेकिन पूरी तरह जोखिम मुक्त नहीं आंखों से जुड़ी समस्या का खतरा है, पर बहुत कम मामलों में घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

