ठंडक देने वाला गोंद कतीरा, हर किसी के लिए नहीं होते फायदेमंद

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 02:36 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में देसी सुपरफूड गोंद कतीरा न सिर्फ आपको लू और तेज गर्मी से बचाता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। दिखने में यह क्रिस्टल जैसा होता है, जो पानी में भिगोने पर जेली की तरह फूल जाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

गोंद कतीरा क्या होता है?

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक खाद्य गोंद है, जिसे अंग्रेजी में Tragacanth Gum कहा जाता है। इसमें कोई खास स्वाद या गंध नहीं होती, लेकिन इसके गुण बेहद असरदार होते हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेट करने में मदद करता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के जबरदस्त फायदे

शरीर को ठंडक देता है: गोंद कतीरा में प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और लू से बचाने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन को बेहतर करते हैं और कब्ज, एसिडिटी व डायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: गर्मी में त्वचा पर सनबर्न और रैशेज आम हैं। गोंद कतीरा शरीर को हाइड्रेट करके त्वचा को अंदर से पोषण देता है और जलन को शांत करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।

PunjabKesari

गोंद कतीरा खाने के आसान तरीके

शरबत बनाकर: रातभर भिगोकर ठंडे शरबत में मिलाएं
फ्रूट सलाद में: फलों के साथ मिलाकर खाएं
लड्डू के रूप में: सर्दियों में ऊर्जा के लिए
आइसक्रीम में: ठंडक के साथ स्वाद।

PunjabKesari

गोंद कतीरा खाने के नुकसान

कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है
ज्यादा खाने पर गैस और ब्लोटिंग हो सकती है
अधिक सेवन से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।

यें भी पढ़ें : अब 150 साल जिएंगे लोग! आई नई एंटी-एजिंग दवा, खाते ही रुक जाएगा बुढ़ापा

गोंद कतीरा एक सस्ता, प्राकृतिक और असरदार देसी उपाय है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद है। बस इसे सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static