42 की उम्र में मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, इस महीने में आएगा पहला Baby
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:04 PM (IST)
नारी डेस्क : रियलिटी शो Bigg Boss 8 की फाइनलिस्ट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस Karishma Tanna के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 42 साल की उम्र में करिश्मा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पति Varun Bangera के साथ उनका यह नया सफर फैंस के लिए भी बेहद खास और खुशी भरा पल बन गया है।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ शेयर की खास तस्वीरें
Karishma Tanna ने पति Varun Bangera के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने कैप पहनी हुई है, जिस पर ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखा हुआ है। एक फोटो में करिश्मा अपने पति को गले लगाते हुए छोटे-छोटे बेबी सॉक्स पकड़े दिख रही हैं, जो इस अनाउंसमेंट को और भी खास बनाता है।

अगस्त 2026 में आएगा नन्हा मेहमान
कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा – अगस्त 2026। इस कैप्शन के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि उनका पहला बच्चा इसी साल अगस्त में जन्म लेगा। कुछ तस्वीरों में Karishma Tanna और Varun Bangera अपने पालतू कुत्तों के साथ भी नजर आए। ये क्यूट मोमेंट्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
इस खुशखबरी के सामने आते ही कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। Dia Mirza, Krystle D’Souza, Jasmin Bhasin, Dalljiet Kaur समेत कई सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। Karishma Tanna और Varun Bangera ने साल 2022 में मुंबई में गुजराती रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद अब दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

करियर की बात करें तो…
करिश्मा तन्ना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से पहचान मिली। इसके अलावा वह Bigg Boss 8 और Sanju में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने Scoop में दमदार अभिनय किया था।

