रोजाना दोपहर में झपकी लेने की आदत कहीं आपको कर ना दे परेशान, यहां समझिए पूरी बात
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 07:21 PM (IST)
नारी डेस्क: क्या आप अक्सर दोपहर में थोड़ी देर के लिए झपकी लेते हैं? दोपहर में नींद या सुस्ती अक्सर लंच के बाद बढ़ जाती है, खासकर तब जब आपने भारी खाना खाया हो। लेकिन भले ही आपको यह अपनी आदत लगती हो, लेकिन न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार यह आदत आपकी नींद के पूरे पैटर्न को प्रभावित कर सकती है खासकर रात की नींद पर। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
दोपहर की नींद क्यों असर डालती है?
हमारे शरीर में एक “स्लीप-वेक साइकिल” होती है, जिसे Circadian Rhythm कहा जाता है। यह तय करता है कि हमें कब नींद आएगी और कब हम एक्टिव रहेंगे। जब आप दिन में ज्यादा देर सोते हैं, तो शरीर का “नींद का दबाव” (sleep pressure) कम हो जाता है, रात में नींद आने में दिक्कत होती है
रोज लंबी झपकी लेने का नुकसान
न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार रात को सोने में ज्यादा समय लगता है, नींद बार-बार टूट सकती है। सुबह उठने पर भी थकान महसूस हो सकती है यानी दिन की झपकी आपकी रात की गहरी नींद को खराब कर सकती है। अगर आपको दोपहर में नींद लेनी ही है, तो 20–30 मिनट की पावर नैप लें, इससे दिमाग फ्रेश होता है लेकिन रात की नींद प्रभावित नहीं होती। 3 बजे के बाद सोने से देर शाम की नींद स्लीप साइकिल ज्यादा बिगाड़ती है
इन लोगों को सावधान रहने की जरुरत
जिन्हें रात में नींद नहीं आती (Insomnia), जो बार-बार जागते हैं, बुजुर्ग लोगों को दिन की नींद कम या बंद करनी चाहिए। अच्छी नींद के लिए
रोज एक ही समय पर सोएं और उठें, सोने से पहले मोबाइल/स्क्रीन कम करें। शाम के बाद चाय-कॉफी कम लें, हल्का डिनर करें। दोपहर की नींद सही मात्रा में फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा लेने से रात की नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। इसलिए झपकी लें, लेकिन सही समय और सही अवधि में।

