सिर्फ पानी ही नहीं सौंफ का दूध भी देता है कमाल के फायदे, आज ही डाल लो इसकी आदत
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 06:52 PM (IST)
नारी डेस्क: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सौंफ का पानी ही नहीं सौंफ का दूध भी कमाल के फायदे देता है। सोने से पहले दूध में सौंफ मिलाकर पीना एक पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। यह सिर्फ नींद ही नहीं, बल्कि पाचन और शरीर को रिलैक्स करने में भी मदद करता है। अगर आप रात में करवटें बदलते रहते हैं, तो यह आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
सौंफ वाला दूध पीने के फायदे
बेहतर और गहरी नींद: सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को शांत करते हैं, जिससे दिमाग रिलैक्स होता है और नींद जल्दी आती है।
तनाव और बेचैनी कम करता है: सौंफ की हल्की खुशबू और गुण नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है।
पाचन सुधारे: अगर आपको रात में गैस, एसिडिटी या भारीपन रहता है, तो सौंफ वाला दूध काफी मददगार हो सकता है। यह अपच और गैस की समस्या को कम करता है।
हार्मोन बैलेंस में मदद: महिलाओं के लिए सौंफ खास फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन को सपोर्ट करती है।
शरीर को डिटॉक्स करता है: सौंफ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे सुबह हल्कापन महसूस होता है।
सौंफ वाला दूध बनाने का तरीका
1 गिलास दूध लें उसमें 1 छोटा चम्मच सौंफ डालें, इसे 5–7 मिनट उबालें और फिर हल्का गुनगुना करके सोने से पहले पिएं। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में सौंफ न डालें, अगर आपको दूध सूट नहीं करता, तो डॉक्टर से पूछ लें। डायबिटीज या किसी बीमारी में पहले सलाह लें। रात में सौंफ वाला दूध पीना एक आसान और नैचुरल तरीका है, जिससे नींद बेहतर होती है और पाचन भी मजबूत बनता है। याद रखें अच्छी नींद के लिए दवा नहीं, सही आदतें जरूरी हैं।

