रुबीना की किस्मत का चमका सितारा, इस फिल्म से बाॅलीवुड में रखने जा रही कदम

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 01:38 PM (IST)

बिग बाॅस 14 की विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने छोटे पर्दे से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। बिग बाॅस शो में भी रुबीना को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं बिग बाॅस जीतने के बाद से रुबीना की किस्मत का सितारा चमक रहा है। जी हां, एक्ट्रेस के फैंस यह सुनकर बेहद खुश होंगे के रुबीना अब जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

PunjabKesari

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'रुबीना दिलाइक बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। संगीतकार पलाश मुच्छल 'अर्ध' के साथ निर्देशक बने जा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए रुबीना दिलाइक को साइन किया है। पलाश ने इस प्रोजेक्ट के लिए हितेन तेजवानी को भी साइन किया है। इस फिल्म में राजपाल यादव भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

 

फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहें हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

रुबीना के फैंस एक्ट्रेस को बडे़ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी अब ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। बता दें रुबीना ने साल 2008 से टीवी शो 'छोटी बहू' से अपना करियर शुरू किया था। जिसके बाद वह कई टीवी शोज में दिखाई दीं। इन दिनों रुबीना 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में सौम्या के किरदार में नजर आ रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static