शोक में डूबी बॉलीवुड फैमिली :अनन्या पांडे की नम आंखों ने सबको किया भावुक

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 09:35 AM (IST)

नारी डेस्क: मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शुक्रवार शाम को निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अस्पताल के सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने जानकारी दी कि निर्मल कपूर ने शाम 5:25 बजे शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

कपूर परिवार में छाया मातम, सितारे जुटे अंतिम दर्शन के लिए

जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, बोनी कपूर अपनी मां के घर पहुंचे। वहीं, बेटी जाह्नवी कपूर भी अपने करीबी मित्र शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचीं। कपूर परिवार के अन्य सदस्य और इंडस्ट्री से जुड़े करीबी लोग भी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अनन्या पांडे की नम आंखों ने सबको  भावुक कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनन्या पांडे हुईं इमोशनल, वीडियो वायरल

इस दुखद मौके पर जाह्नवी कपूर की खास दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आईं। सफेद एथनिक सूट में पहुंची अनन्या इस दौरान बेहद भावुक दिखीं और उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लगातार आंसू पोंछती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: यही कारण है जो पहलगाम में हुआ' – सोनू निगम की परफॉर्मेंस में हुआ हंगामा...

शनाया कपूर और सोनम कपूर भी हुईं शामिल

अनन्या के अलावा शनाया कपूर भी दादी के निधन से बेहद दुखी दिखीं। जाह्नवी की इन दोनों दोस्तों के बीच गहरी दोस्ती है, और वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी नजर आईं। वहीं, सोनम कपूर भी अपने काम को छोड़कर तुरंत मुंबई लौटीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

बॉलीवुड सितारों की अंतिम श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्मी सितारों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान और वेदांग रैना जैसे कई चेहरे शामिल थे। सभी ने कपूर परिवार के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

निर्मल कपूर के निधन से न सिर्फ कपूर परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। सोशल मीडिया पर भी कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और कपूर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static