स्किन पर लगा हेयर कलर अब नहीं करेगा शर्मिंदा, इन आसान तरीकों से हटाएं निशान

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 12:51 PM (IST)

सफेद बालों को कलर करने के लिए महिलाएं घर पर ही कलर लगा लेती हैं। बार-बार पार्लर जाने के ताम-झाम से अच्छा है कि आप बाजार से बालों के साथ मैचिंग कलर लाएं और घर पर जब भी समय मिले तो रंग लगा लें लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि कलर लगाते समय  उसका  लिक्विड सिर पर और कानों पर या गर्दन पर लग जाता है जिससे आपकी लुक एक दम खाब हो जाती है। लोगों को चाहे आपके बालों के रंग से न पता चले लेकिन यह निशान लोगों को ये दिखा देते हैं कि आपने कलर किया है। डाई का निशान मिटाना भी अकसर काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपके भी कलर करते समय चेहरे पर, सिर पर या फिर गर्दन पर रंग लग जाता है तो आप घबराएं नहीं बस ये आसान से तरीके अपनाएं। इससे आपकी समस्या का हल भी हो जाएगा। 

अपनाएं ये तरीके 

1. नेल पेंट रिमूवर 

नेल पेंट रिमूवर से आप डाई का निशान मिटा सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि एक कॉटन बॉल लेना है उस पर आप नेल पेंट रिमूवर लें और अब आप इसे दाग वाली जगह पर लगाएं। 

2. टूथपेस्ट से भी साफ होगा दाग

PunjabKesari

डाई और हेयर कलर का निशान आप टूथपेस्ट से भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि कोई भी टूथपेस्ट लें अब आप इसे उस जगह लगा लें जहां दाग पड़ा है। अब आप कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। कम से कम 5 से 10 मिनट के बाद आप वो जगह धो लें। 

3. पेट्रोलियम जैली

तीसरा तरीका भी काफी कारगर है। इसके लिए आप पेट्रोलियम जैली लें अब आप इसे दाग वाली जगह पर लगा लें। 5 से 10 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। दिन में 2 बार ऐसा करें और आपको खुद ही इसका असर दिखेगा। 

4. बेबी ऑयल

PunjabKesari

दाग और निशान हटाने के लिए आप बेबी ऑयल का और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि कॉटन बॉल लें अब आप इसमें थोड़ा सा बेबी ऑयल कोई भी या फिर ऑलिव ऑयल लें अब आप इसे दाग पर लगाएं और इसके साथ 5 मिनट तक मसाज करें। 

5. मेकअप रिमूवर 

मेकअप रिमूवर तो सबके पास होता ही है। आप इससे भी निशान हटा सकती हैं। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर की कुछ बूंदे लें अब आप इसे दाग पर लगाएं और इससे दाग गायब हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static