घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, बचाएं हजारों रुपये, अपनाएं ये आसान तरीके

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:47 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों में महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए पूरा ध्यान देती है। लेकिन, चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर की त्वचा को भी उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है। बॉडी पॉलिशिंग एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो त्वचा को गहराई से साफ करके उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। इसके लिए आजकल लोग पार्लर जाते है और हजारों रुपये तक खर्च करते है। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले है, जिससे आप घर पर ही बॉडी पॉलिशिंग कर सकते है और अपने शरीर को खूबसूरती कायम रख सकते है...

घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने के आसान स्टेप्स

आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर बॉडी पॉलिशिंग कर सकते है। इससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी और पार्लर के हजारों रुपये भी बचा सकतीं है।

क्लींजिंग (सफाई)

सबसे पहले गुनगुने पानी से नहाएं। इससे त्वचा की गंदगी और धूल साफ हो जाती है। नहाते समय बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। इसके बाद दही को पूरे शरीर पर लगाकर 2-3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर स्पंज से साफ कर लें।

PunjabKesari

एक्सफोलिएशन (डेड स्किन हटाना)

त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाई जाती हैं। इसके लिए चावल का आटा, पुदीना और एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाएं। इसे शरीर पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।

मॉइस्चराइजिंग

एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, इसलिए उन्हें पोषण देना जरूरी है। इसके लिए नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल से 5-10 मिनट मसाज करें। इससे त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहती है।

PunjabKesari

बॉडी पैक या मास्क

त्वचा को रिलैक्स करने के लिए एक नेचुरल पैक लगाएं। हल्दी, चंदन पाउडर, शहद और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे गीले स्पंज से साफ कर लें।

सीरम या जेल

एलोवेरा जेल में विटामिन E कैप्सूल मिलाकर शरीर पर लगाएं। इसे सूखने दें ताकि त्वचा अच्छे से इसे सोख सके। इससे त्वचा में ग्लो आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static