राहा को देख रिद्धिमा को आती है ऋषि कपूर की याद, इमोशनल नोट में लिखा- वह आपकी तरह लगती है पापा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 12:51 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड में ऋषि कपूर का नाम ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने सदबहार अभिनय से चार दशक तक सिने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। परिवार ही नहीं उनके फैंस भी उन्हें भूला नहीं पाए हैं। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर  बेटी रिद्धिमा साहनी और पत्नी नीतू कपूर ने  उनकी याद भी स्पेशन नोट लिखा है। 

PunjabKesari
रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया किया,  जिसमें उन्होंने  अपनी बेटी समायरा के साथ ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी नातिन के साथ्  मोमबत्तियां बुझाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपका बंदरी सैम बड़ा हो गया है और छोटी राहा सबसे प्यारी है।

PunjabKesari
रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर की बेटी राहा को लेकर कहा-  वह आपकी तरह ही लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और गहरा होता जाता है। रिद्धिमा का यह पोस्ट काफी इमोशनल है। इसमें पिता को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari
वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी अपने प्यार को याद कर इमोश्नल हुई।  नीतू ने इंस्टाग्राम पर चिंटू जी की पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- -जन्मदिन मुबारक ऋषि जी. इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी शेयर की, जिसने उनके दिल के हाल को बयां कर दिया। इसके साथ ही उन्होने बैकग्राउंड में म्यूजिक लगाया ‘जीवन के दिन छोटे मगर हम भी बड़े दिल वाले…’ ये गाना साल 1983 में आई फिल्म ‘बड़े दिलवाला’ का है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static