आशा भोसले के जाने के बाद बुरी तरह टूटी जनाई , दादी को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:51 PM (IST)

नारी डेस्क:  सुरों की मल्लिका आशा भोसले बावन वरश की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपेटा गया। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत के खिलाड़ी आशा भोंसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे। हर किसी की आंखें इस दौरान नम थी। उनकी पोती जनाई भोसले का रो-रो कर बुरा हाल था।  बता दें आशा भोसले के निधन के गम से जनाई भोसले उभर नहीं पा रही हैं. एक बार फिर जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और दादी को याद किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही हैं।  बता दे की सुरो की मलिका आशा भोसले के दुनिया से जाने के बाद उनके बेहद दिल के खरीब रहने वाली उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं। उनके अंतिम विदाई पर भी जनाई भोसले फूट-फूटकर रोती दिखाई दी।  वहीं अब जनाई भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है और उन्हें यादी भी किया पोगल। हैं।  सोशल मीडिया पर जनाई भोसले का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।  चलिए आपको भी बताते हैं जनाई ने अपने भावुक नोट में क्या कुछ लिखा?

जनाई को पहुंचा गहरा दुख

आशा भोसले के निधन से सबसे ज्यादा दुख जनाई भोसले को ही पहुंचा है. दरअसल जनाई आशा भोसले के काफी करीब थीं और उन्हें बहुत प्यार करती थीं. जनाई ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपनी दादी को खोने से लगते है. वहीं आशा भोसले के अंतिम संस्कार में भी जनाई बुरी तरह टूट गई थीं. एक बार फिर जनाई ने अपनी दादी आशा भोसले की बात को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा ।

 अंतिम संस्कार के दौरान भी जनाई खुद को संभाल नहीं पाईं

जनाई ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपनी दादी को खोने का था, क्योंकि वे उनके दिल के बहुत करीब थीं। दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान भी जनाई खुद को संभाल नहीं पाईं और बेहद टूट गई थीं। अब एक बार फिर जनाई ने अपनी दादी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जीवन का नियम यही है कि हर दिन शुरू होता है और हर दिन खत्म भी होता है, जैसा कि उनकी दादी अक्सर कहा करती थीं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ अपनी दादी को याद किया बल्कि इस कठिन समय में साथ खड़े लोगों का भी धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें:  हीरोइनों पर भारी पड़ी इरफान पठान की बेगम की खूबसूरती, सादगी भरे अंदाज़ ने लूटी महफिल

 

जनाई ने आगे लिखा

 इस दुख की घड़ी में जिन लोगों ने ऑनलाइन उनसे संपर्क किया और सहारा दिया, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि दादी के प्रति लोगों का प्यार देखकर उन्हें थोड़ी राहत और सुकून मिला है। साथ ही उन्होंने सभी के लिए संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपना ध्यान रखने की भी बात कही। गौरतलब है कि आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्हें 11 अप्रैल की शाम को सीने में इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन अगले ही दिन 12 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static