आखिर किन कारणों से होती है नसों में ब्लॉकेज, जानिए इसके उपाय और घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 10:08 AM (IST)

गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते आज हम सब किसी न किसी हैल्थ प्रॉब्लम से परेशान हैं। नसों में ब्लॉकेज होना भी इनमें से एक है। नसों की ब्लॉकेज होने पर हमारे शरीर के कई अंगों को परेशानी हो सकती है। यह भी एक बीमारी ही है खासकर यह समस्या दिल और पैरों की नसों में अधिक देखने को मिलती है। उम्रदराज लोगों में यह बीमारी अधिक होती है। तो आइए जानते हैं नसों में ब्लॉकेज के कारण, लक्षण और इसके कुछ घरेलु उपाय... 

नसों में ब्लॉकेज के कारण

खून का गाढ़ा होना

खून का गाढ़ा होना नसों की ब्लॉकेज का बड़ा कारण हो सकता है। खून के गाढ़े होेने से नसों में खून का प्रवाह ठीक ढ़ग से नहीं होता जिससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं।

PunjabKesari

खराब ब्लड सर्कुलेशन

नसों में खराब ब्लड सर्कुलेशन से भी नसें में ब्लॉकेज की समस्या हो जाती है।  

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर नसों में ब्लॉकेज आती है।

शारीरिक गतिविधि 

घंटों एक जगह पर बैठने और कोई शारीरिक गतिविधि न करने पर नसों में ब्लॉकेज होती है। 

PunjabKesari

मोटापा और डायबिटीज

इसके अलावा मोटापा, बुढ़ापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से भी नसों में ब्लॉकेज हो सकती है। 

नसों में ब्लॉकेज के लक्षण

.पैरों के नीचले हिस्से में सूजन या दर्द रहना।
.हाथों और पैरों का ठंडा पड़ना।

PunjabKesari
.नसों का नीला पड़ जाना।
.नसों के आसपास खुजली होना।
.नसें ब्लॉक होने की जगह पर भारीपन महसूस होना।

वैसे तो इस बीमारी के इलाज के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है लेकिन कुछ घरेलु उपायों से भी हम इससे बचाव कर सकते हैं। 

अदरक

अदरक में सैलिसाइलेट एसिड मौजूद होता है जो खून को पतला बनाता है। नसों की ब्लॉकेज खोलने में यह बेहद गुणकारी है। इसे हम रोजाना अपनी चाय या खाने में डालकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

हल्दी

हल्दी में कुरकुमिन होता है जिसमें खून को पतला करने के गुण होते हैं।यह नसों की अंदर की परत को मजबूत बनाता है। हल्दी को खाने में डालकर या फिर दूध के साथ मिलाकर पिया जा सकता है।

बादाम

नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। रोजाना बादाम को भिगोकर खाने से नसें मजबूत बनती हैं।

PunjabKesari

लहसुन

नसों की ब्लॉकेज की वजह से हमारे शरीर में दर्द रहता है और रक्त का प्रवाह ठीक ढ़ग से नहीं होता। इसके लिए हम लहसुन का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हमें इसका लाभ मिल सकता है। साथ ही यह हमें जोड़ों के दर्द से भी राहत देता है।    

योगाभ्यास

नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए डॉक्टर भी योग करने की सलाह देते हैं। रोजाना योग करने से नसों में रक्त का प्रवाह सही से होता है और रक्त की ब्लॉकेज खोलने में मदद मिलती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static