रक्षाबंधन पर इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, शनि-मंगल का बन रहा है अद्भुत योग
punjabkesari.in Wednesday, Aug 06, 2025 - 06:02 PM (IST)

नारी डेस्क: रक्षाबंधन 2025 का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शनि और मंगल का एक अद्भुत योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। जहां रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का प्रतीक पर्व है, वहीं इस बार ग्रहों की अनूठी स्थिति इसे और भी अधिक शक्तिशाली और फलदायी बना रही है।
रक्षाबंधन 2025 की तिथि और विशेष संयोग
ज्योतिष गणना के अनुसार 9 अगस्त को कई शुभ योग बन रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन 08 बजकर 18 मिनट पर मंगल और शनि 180 अंश की दूरी पर रहेंगे, जिसे ज्योतिष में 'प्रतियुति' कहा जाता है। आमतौर पर प्रतियुति को अच्छा नहीं माना जाता है और यह संघर्ष व चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन इस बार यह स्थिति 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है।
किन राशियों की बदलेगी किस्मत?
मेष राशि वालों के लिए रक्षाबंधन पर बन रहा शनि मंगल का योग करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। प्रमोशन मिल सकता है. कारोबारियों को भी लाभ होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को रक्षाबंधन का समय सेहत में बेहतरी लाएगा। पिछले समय से जो शारीरिक समस्याएं चल रही थीं, वे अब दूर होंगी। मीन राशि वालों को रक्षाबंधन पर शनि-मंगल तगड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
क्या करें रक्षाबंधन पर?
बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। भाई बहन को उपहार में चांदी का सिक्का या सफेद चीज़ दें। इस दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा विशेष फलदायक रहेगी। रक्षाबंधन 2025 सिर्फ एक पारिवारिक त्योहार नहीं, बल्कि ग्रहों की चाल के कारण यह दिन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। शनि और मंगल का यह अद्भुत योग कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत और बड़ी सफलता का कारण बन सकता है।