इंडिया लौटते ही राखी सावंत ने दिखाया बड़ा दिल, अपने एक्स हसबैंड को किया माफ
punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत को भला कौन नहीं जानता। पिछले कुछ दिनों से लाइमलाइट से दूर रहने के बाद वह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। कुछ दिन दुबई में गुजारने के बाद वह इंडिया लौट आई हैं। अपने देश आते ही उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी से विवाद सुलझा लिया है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज शिकायतें खारिज कर दीं।
यह भी पढ़ें: Pankaj Dheer: 'महाभारत' के कर्ण को भगवान मानते थे लोग
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति संदेश पाटिल की पीठ ने कहा- "सौहार्दपूर्ण समझौते के मद्देनजर प्राथमिकी को लंबित रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्राथमिकी और उसके बाद के आरोपपत्र रद्द किए जाते हैं।" अदालत ने कहा कि वैवाहिक विवादों के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। सावंत और दुर्रानी दोनों अदालत में मौजूद थे। उन्होंने पीठ को बताया कि उन्हें प्राथमिकी रद्द किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़ें: भूलकर भी ना करें पिंपल फोड़ने की गलती, नहीं तो डैमेज हो सकता है आपका ब्रेन!
राखी सावंत ने जहां दुर्रानी पर आपराधिक धमकी, उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया था, वहीं दुर्रानी ने सावंत पर अश्लील वीडियो प्रसारित करके उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया था। युगल ने 2022 में इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। फरवरी 2023 में अलग होने की घोषणा के बाद प्राथमिकियां दर्ज कराई गई थीं।