दूब घास: छोटी दिखने वाली यह घास करती है बड़े-बड़े रोगों का इलाज
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 01:01 PM (IST)

नारी डेस्क : दूब घास को हिंदू शास्त्रों में अत्यंत पवित्र माना गया है। इसे हर पूजा-पाठ, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान में विशेष स्थान दिया जाता है। लेकिन इसका महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि औषधीय भी है। आयुर्वेद में दूब घास को कई बीमारियों के उपचार और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद उपयोगी बताया गया है। आइए जानते हैं दूब घास के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ और इसके उपयोग के फायदे।
मधुमेह में मदद: दूब घास का अर्क पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसे बनाने के लिए दूब घास को अच्छे से साफ करके पानी में उबालें और रोज सुबह इसका पानी पीएं। नियमित सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और मधुमेह पर लाभ मिलता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए: आंखों की दृष्टि कमजोर होने पर रोज सुबह नंगे पैर दूब घास पर चलना लाभकारी होता है। इससे न केवल आंखों की रोशनी में सुधार होता है, बल्कि उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
यें भी पढ़ें : घर में पीली ततैया बना रही है छत्ता? इस 2 रुपए वाले नुस्खे से तुरंत भाग जाएंगे सारे
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: रोजाना दूब घास का अर्क पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और स्वस्थ रहने में योगदान देता है।
थकान और कमजोरी दूर करे: दूब घास का पानी पीने से थकान और कमजोरी कम होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और अनिद्रा जैसी समस्या में भी राहत मिलती है।
मुंह के छाले ठीक करे: दूब घास को उबालकर छान लें और दिन में तीन बार इसका कुल्ला करें। नियमित उपयोग से मुंह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं और मसूड़ों की सूजन में भी राहत मिलती है।
एनीमिया में लाभकारी: दूब घास का रस पीने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ता है, जिससे खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
खुजली और त्वचा की समस्या दूर करे: दूब घास का लेप खुजली वाले हिस्से पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है। चेहरे पर पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा निखरती है और दानों से भी राहत मिलती है।
पाचन और गले के लिए फायदेमंद: दूब घास का पानी पाचन क्रिया सुधारता है, पेट की सूजन और दर्द दूर करता है। गले में सूखापन होने पर इसका रस पीने से आराम मिलता है।
लीवर के लिए उत्तम: दूब घास का रस लीवर संबंधित समस्याओं में बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से लीवर सही ढंग से काम करता है और इससे जुड़े रोगों से भी राहत मिलती है।
ध्यान रखने योग्य बातें
अधिक मात्रा में दूब घास का रस न पीएं, इससे मन खराब हो सकता है।
अगर दूब घास का सेवन करने से शरीर पर दाने या एलर्जी हो जाए, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।
स्वास्थ्य के लिए दूब घास अत्यंत लाभकारी है। इसका नियमित और सही तरीके से उपयोग करने से कई रोगों से राहत मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।