इस देश में पैसा कमाने सबसे ज्यादा जाते हैं भारतीय, लौटते हैं मालामाल होकर
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 03:39 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीयों के लिए खाड़ी देश, खासकर सऊदी अरब, कमाई का सबसे बड़ा ठिकाना बन गए हैं। वहां काम करने वाले भारतीय न सिर्फ अच्छी सैलरी पाते हैं बल्कि रुपये के मुकाबले रियाल की ऊंची वैल्यू के कारण भारत लौटने पर मालामाल हो जाते हैं।
क्यों आकर्षित करता है सऊदी अरब?
सऊदी अरब भारतीय कामगारों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण इसलिए है क्योंकि यहां की करेंसी भारतीय रुपये की तुलना में काफी मजबूत है। मौजूदा समय में 1 सऊदी रियाल = 23.66 भारतीय रुपये के बराबर है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई भारतीय वहां 1 लाख सऊदी रियाल कमाता है, तो भारत लौटने पर उसकी रकम लगभग 23.66 लाख रुपये बन जाती है। वहीं, अगर कोई भारतीय 1 लाख रुपये लेकर सऊदी अरब जाता है, तो उसे बदले में सिर्फ 4,224 रियाल मिलते हैं। यही बड़ा अंतर दिखाता है कि सऊदी अरब भारतीयों के लिए कमाई का सुनहरा अवसर क्यों माना जाता है।
किन कामों में लगते हैं भारतीय?
सऊदी अरब में हर साल लाखों भारतीय कामगार रोज़गार के लिए पहुंचते हैं। यहां ज़्यादातर भारतीय निर्माण (Construction), तेल और गैस उद्योग, घरेलू कामकाज और सर्विस सेक्टर में काम करते हैं। इन क्षेत्रों में काम की लगातार मांग बनी रहती है, जिसके कारण भारतीयों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलता है।
सऊदी अरब की आर्थिक ताकत
दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार सऊदी अरब के पास हैं।
यहां की चमचमाती इमारतें, ऊंचे टावर और अमीर शेखों की जीवनशैली लोगों को आकर्षित करती है।
देश आर्थिक और बुनियादी ढांचे के मामले में बेहद मजबूत है।
भारत–सऊदी अरब रिश्ते
दोनों देशों के बीच सिर्फ़ आर्थिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध भी गहरे हैं।
किंग सलमान के शासनकाल में रिश्ते और मजबूत हुए हैं।
हर साल भारत से लाखों पर्यटक और कामगार सऊदी अरब जाते हैं।
यही वजह है कि सऊदी अरब आज भी भारतीयों के लिए रोजगार और कमाई का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।