राजकुमार राव को 8 साल पुराने केस ने फिर घेरा, जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 09:50 AM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर एक पुराने कानूनी मामले की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें जालंधर की एक अदालत में पेश होना पड़ा। दरअसल, ये मामला साल 2017 में आई उनकी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा है। इस फिल्म के एक सीन को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

क्यों जाना पड़ा राजकुमार राव को कोर्ट?

फिल्म 'बहन होगी तेरी' में एक सीन में राजकुमार राव भगवान शिव के गेटअप में बाइक पर नजर आए थे। इस सीन को लेकर जालंधर के एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई और शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का कहना था कि इस सीन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद एक्टर, डायरेक्टर अजय के पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डिसूजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उस वक्त पुलिस ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को गिरफ्तार भी किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

समन के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे

इस मामले में कोर्ट ने राजकुमार राव को समन भेजा था, लेकिन वह तय समय पर कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। उनके पेश न होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। अब जब राजकुमार राव को इस केस की जानकारी हुई, तो उन्होंने 28 जुलाई को खुद जालंधर कोर्ट में सरेंडर किया। वे कोर्ट में नकाब पहनकर पहुंचे ताकि पहचान न हो सके।

वकील ने क्या कहा?

राजकुमार राव के वकील दर्शन सिंह दयाल ने कोर्ट में कहा कि एक्टर इस समय मुंबई में रहते हैं, और उन्हें समन की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। जब उन्हें केस की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद ही कोर्ट में पेश होने का फैसला किया। वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

अगली सुनवाई कब है?

इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई 2025 को होगी। राजकुमार राव एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कोर्ट में पेश हुए और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सरेंडर किया। अब देखना होगा कि 30 जुलाई को कोर्ट इस केस में क्या फैसला सुनाती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static