Women’s Day Special: कोको शनेल से ऋतु कुमार तक – दुनिया की 8 पॉपुलर फैशन डिजाइनर

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:00 PM (IST)

नारी डेस्क: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ जश्न का नहीं बल्कि उन महिलाओं को याद करने और सम्मान देने का भी अवसर है, जिन्होंने अपनी मेहनत, हौसले और रचनात्मकता से दुनिया की सोच बदल दी। फैशन की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही। कभी यह क्षेत्र सिर्फ पुरुषों के वर्चस्व वाला माना जाता था, लेकिन समय के साथ महिलाओं ने इसमें अपनी पहचान बनाई और इसे नई दिशा दी। उन्होंने फैशन को सिर्फ कपड़े बनाने का माध्यम नहीं बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक बना दिया। इस खास मौके पर हम दुनिया की 8 मशहूर फैशन डिजाइनर के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपने डिजाइन, मेहनत और अनोखी सोच से फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाया।

कोको शनेल (Coco Chanel)

कोको शनेल फैशन की दुनिया की क्रांतिकारी डिजाइनर थीं। उनका असली नाम गैब्रिएल बोनह्यूर शनेल है और वे 1883 में फ्रांस में जन्मी थीं। गरीबी में पली बढ़ीं शनेल ने सिलाई सीखी और साल 1910 में पेरिस में अपनी पहली दुकान खोली। उन्होंने जर्सी जैसी पुरानी सामग्री से भी कंफर्टेबल कपड़े बनाए। उनके ब्रांड Chanel की सबसे प्रसिद्ध चीजें हैं ‘Chanel No.5’ परफ्यूम और 1926 में लॉन्च की गई ‘लिटिल ब्लैक ड्रेस’। कोको शनेल की क्रिएटिविटी और फैशन सेंस ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।

PunjabKesari

डोनाटेला वर्साचे (Donatella Versace)

डोनाटेला वर्साचे इतालवी फैशन हाउस Versace की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उनके डिजाइनों में ग्लैमरस कट्स, बोल्ड कलर्स और रेड-कार्पेट के लिए स्पेशल गाउन शामिल हैं। उन्होंने अपने भाई Gianni Versace के साथ काम किया और 1997 में ब्रांड संभाला। Versace ब्रांड में कपड़े, ज्वेलरी, घड़ियां और परफ्यूम शामिल हैं।

स्टेला मैककार्टनी (Stella McCartney)

स्टेला मैककार्टनी इंग्लैंड की डिजाइनर हैं और सस्टेनेबल, एथिकल फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2001 में अपना ब्रांड शुरू किया। स्टेला किसी भी डिजाइन में लेदर, फर या जानवरों से बनी सामग्री का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनके कपड़े आधुनिक, इको-फ्रेंडली और हाई-एंड फैशन के लिए मशहूर हैं।

मीयुचा प्राडा (Miuccia Prada)

मीयुचा प्राडा लग्जरी ब्रांड Prada की क्रिएटिव हेड हैं। वे मिनिमलिस्ट और इंटेलेक्चुअल डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। नायलॉन जैसे आम फैब्रिक को भी वे लक्जरी टच देती हैं। उनके हैंडबैग और ड्रेसेस लाखों रुपये की कीमत में मिलते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  30 साल के बाद महिलाओं को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा

विविएन वेस्टवुड (Vivienne Westwood)

विविएन वेस्टवुड ब्रिटिश डिजाइनर हैं और उन्हें पंक फैशन की क्वीन कहा जाता है। 1971 में उन्होंने लंदन में अपनी पहली बुटीक खोली। उनके डिजाइनों में फटे-पुराने कपड़े, सेफ्टी पिन, लेदर जैकेट और राजनीतिक-सामाजिक संदेश होते हैं।

ऋतु कुमार (Ritu Kumar)

ऋतु कुमार भारतीय फैशन इंडस्ट्री की दिग्गज डिजाइनर हैं। उन्होंने 1960 के दशक में कोलकाता से शुरुआत की और पारंपरिक भारतीय टेक्सटाइल को आधुनिक रूप में पेश किया। उनकी ब्रांडेड साड़ियां और एथनिक आउटफिट्स 30,000 से 3,00,000 रुपये तक बिकते हैं।

 वेरा वांग (Vera Wang)

वेरा वांग अमेरिकी डिजाइनर हैं, जो खासकर ब्राइडल वियर के लिए मशहूर हैं। 1990 में न्यूयॉर्क में अपनी ब्राइडल बुटीक शुरू की। उनके गाउन शाही, डिटेल्ड और खूबसूरत होते हैं और प्रीमियम इवेंट्स के लिए पसंद किए जाते हैं।

अनिता डोंगरे (Anita Dongre)

अनिता डोंगरे मुंबई की फैशन डिजाइनर हैं और House of Anita Dongre की फाउंडर भी। उनके लेबल्स में AND (वेस्टर्न वियर), GLOBAL DESI (बोहो-चिक) और Signature Couture शामिल हैं। उनके डिजाइनों में भारतीय कारीगरी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मिश्रण मिलता है।

PunjabKesari

ये 8 फैशन डिजाइनर न सिर्फ फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, बल्कि उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी दी है। वुमेन्स डे पर इनकी जर्नी और उपलब्धियां हमें बताती हैं कि मेहनत, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static