जब बाल-बाल बची थी अक्षय कुमार की जान, सुनाया वैष्णो देवी के चमत्कार का किस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:23 AM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग  स्टार मिस्टर खिलाडी अक्षय कुमार को कौन नहीं जानत। बता दे की अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी की प्रमोशन के लिए वे कई इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं और साथ ही इंटरव्यू भी कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार मिस्टर खिलाडी ने  अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया उन्होंने बताया किस तरह वैष्णो देवी के आशीर्वाद से उनकी जान बची थी। 

 अपने बचपन का किस्सा बताते हुए 

Akshay कुमार अपने बचपन का किस्सा बताते हुए उन्होंने बताया कि वह जब बहुत छोटे थे तो  उनकी जान बाल-बाल बची था । उन्होंने बताया कि उनके जन्म से पहले उनके पेरेंट्स  ने एक मन्नत मांगी थी कि जब वह मन्नत पूरी होगी तो वह वैष्णो देवी धाम  शुक्रिया कहने जाएंग।  जब वो रास्ते में जा रहे थे तभी उसी  दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थ। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या किस्सा बताया हैं। 

56 की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं Akshay Kumar, हैल्दी बॉडी का राज है सिंपल डाइट

ये भी पढ़ें:  वैष्णो देवी में ‘चमत्कार’! 5 साल बाद लापता बेटे से मां-बहन का मिलन, भीख मांगते मिला युवक

अक्षय कुमार पेरेंट्स ने  मांगी थी मन्नत 

आपको बता दे कि एक्टर अक्षय कुमार एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया कि , 'मेरे माता-पिता ने वैष्णो देवी जाकर प्रार्थना की थ। उन्होंने बताया था कि हमें बच्चा दो लेकिन वह शरारती हो। इस मन्नत के मांगने के बाद  ठीक एक साल बाद मेरा जन्म हुआ था।  मैं जब एक साल का हो गया तो तो मेरे माता-पिता देवी मां का शुक्रिया कहने के लिए वैष्णो देवी की यात्रा पर गए। जब मेरे पेरेंट्स कटरा पहुंचे तो मेरी तबीयत बिगड़ गई।  मुझे बहुत तेज बुखार हो गया और मैं बेहोश हो गया था। उस समय कटरा में मेडिकल की सुविधाएं ज्यादा नहीं थी। वहां के डॉक्टर ने मेरे माता-पिता को सलाह दी कि मुझे दिल्ली लेकर जाएं। इसके बाद भी मेरी मां का विश्वास नहीं डगमगाया और उन्होंने कहा कि अगर माता रानी ने हमें ये बेटा दिया है तो वह इसे वापस ले सकती हैं। लेकिन हम पीछे नहीं जाएंगे और अपनी यात्रा पूरी करेंगे। 

ये भी पढ़ें:   दीपिका कक्कड़ को एक लक्षण Ignore करने से हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, जानें उनसे कहां हुई चूक

अक्षय कुमार वैष्णो देवी  धाम को बताया चमत्कार  

अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए बताया, उनके माता-पिता ने उन्हें गोद में लेकर जय माता दी की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे । मैंने लाल रंग की फ्रॉक पहनी थी और मैं बेहोश था। मंदिर के अंदर जैसे मुझे नहलाया गया और पूजा की गई तभी एक अनजान शख्स ने मेरे पिता से कहा कि आपका बेटा मुस्कुरा रहा है।  पिता ने मेरी तरफ देखा तो मैं मुस्कुरा रहा था।  मेरा बुखार अचानक से 98 डिग्री पर आ गया।  मैं बिल्कुल ठीक हो गया था। 

PunjabKesari

फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को होगी रिलीज

आपको बता दे की अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी  'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं।  प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे स्टार्स काम करते नजर आएंगे। आपको यह किस्सा उनका कैसा लगा हमें क्यूमेंट करके जरूर बताए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static