Rashmika Mandanna का 8 साल पुराना ऑडियो लीक, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 12:19 PM (IST)
नारी डेस्क : साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Rashmika Mandanna इन दिनों एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका करीब 8 साल पुराना एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर इसे हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
8 साल पुराने ऑडियो को लेकर मचा विवाद
दरअसल, जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें कथित तौर पर रश्मिका की मां सुमन की आवाज बताई जा रही है। यह बातचीत कन्नड़ भाषा में है और इसमें पुराने पारिवारिक मामलों से जुड़ी बातें होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा होने लगी, जिसके बाद अभिनेत्री ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

रश्मिका ने कहा, संदर्भ से हटाकर किया गया इस्तेमाल
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा कि इस बातचीत के एक छोटे हिस्से को जानबूझकर संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। एक्ट्रेस के मुताबिक यह ऑडियो बिना उनकी या संबंधित लोगों की अनुमति के रिकॉर्ड या सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने इसे तुरंत हटाने की अपील की और विवाद को आगे न बढ़ाने की बात कही।
यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान
‘प्राइवेसी का उल्लंघन’ बताया
रश्मिका ने इस घटना को प्राइवेसी का उल्लंघन और मानहानिकारक बताया। उन्होंने लिखा कि इस तरह की चीजें न केवल परिवार को बल्कि उन लोगों को भी असहज स्थिति में डाल देती हैं जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन कुछ लोग नफरत और विवाद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 12, 2026
24 घंटे का अल्टीमेटम
रश्मिका मंदाना ने साफ कहा है कि अगर 24 घंटे के भीतर यह ऑडियो इंटरनेट से नहीं हटाया गया, तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। इसमें उन लोगों, इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म्स को लीगल नोटिस भेजना शामिल होगा जो इस सामग्री को फैलाने में शामिल हैं।
यें भी पढ़ें : रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा लें 2 हरी मिर्च, शरीर में होंगे ये 3 बड़े बदलाव
प्रोफेशनल फ्रंट पर क्या कर रही हैं रश्मिका
काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही नई फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें वह जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी और 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

