बंदरिया ने 3 महीने की मासूम को घर से उठाया, बंधक बनाकर 1.5 घंटे तक किया प्यार- दुलार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 04:57 PM (IST)

नारी डेस्क: कहतें है कि मां की ममता हर किसी में होती है, चाहें वो इंसान हो या जानवर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से इस बात को साबित करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। दरअसल, एक बंदरिया ने तीन महीने की दुधमुंही बच्ची को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। हैरानी की बात ये है कि उस बंदरिया ने बच्ची पर कोई हमला नहीं किया, बल्कि उसे एक मां की तरह प्यार और दुलार किया। वो करीब डेढ़ घंटे तक बच्ची को प्यार करती रही और उसे एक खरोच तक नहीं आने दी। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

बच्ची को घर से उठाकर ले गई बंदरिया

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बा चरथावल से सामने आया है। मंगलवार को एक बंदरिया अचानक कस्बे के रहने वाले तहसीन के घर में घुस गई और पालने में सो रही तीन महीने की मासूम कलसुम को उसने झपट्टा मारकर उठा लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते बंदरियां बच्ची को लेकर सुरक्षित कोने में बैठ गई। जब परिवार वालों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो वो आक्रामक हो गई और उसने बचाव में तीन-चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। देखते ही देखते वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई।

PunjabKesari

अपना बच्चा समझकर किया प्यार-दुलार

इस बात की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची और ‘श्री बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी’ के पशु प्रेमी सन्नी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की। बंदरिया का ध्यान भटकाने के लिए उसे खाने-पीने की चीजें दी गईं। लेकिन, बंदरियां बच्ची को छोड़ ही नहीं रही थी। उसकी भावना बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी, बल्कि उसका बच्चा मर गया था तो उसने बच्ची को अपना बच्चा समझकर प्यार किया। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बच्ची को छुड़ाया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर किसी की आखें नम हो गई।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static