करिश्मा तन्ना से दिव्यांका त्रिपाठी तक,टीवी की इन 5 एक्ट्रेसेस के घर इस साल गूंजेगी किलकारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 01:26 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री में इस साल खुशियों की लहर दौड़ रही है। छोटे पर्दे की कई मशहूर एक्ट्रेसेस मां बनने वाली हैं, और यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक है। करिश्मा तन्ना से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, ये जानी-मानी हसीनाएं अपनी जिंदगी के सबसे खास सफर, यानी मदरहुड, की ओर कदम बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं उन 5 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके घर जल्द ही नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली हैं।

 करिश्मा तन्ना

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। अब शादी के 4 साल बाद करिश्मा मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। करिश्मा और वरुण अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। खास बात यह है कि करिश्मा 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं।

 दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी 41 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया जून 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने 19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक मैटरनिटी फोटोशूट शेयर करके यह खुशखबरी दी। हाल ही में उनके बेबी शावर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी और अब शादी के 10 साल बाद वे पेरेंट्स बनने वाले हैं।

PunjabKesari

 सुरभि ज्योति

'नागिन 3' फेम सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ये कपल माता-पिता बनने वाला है। सुरभि ने 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर: बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

 क्रिसैन बैरेटो

'कैसी ये यारियां' की एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो ने इस साल वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। क्रिसैन ने साल 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी से शादी की थी। अब शादी के 3 साल बाद यह कपल भी माता-पिता बनने वाला है। हाल ही में USA में क्रिसैन का बेबी शावर आयोजित किया गया, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए।

PunjabKesari

आसिया काजी

'बंदिनी' और 'बालिका वधू' फेम की आसिया काजी भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने ईद 2026 के मौके पर सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी। आसिया ने साल 2024 में गुलशन नैन से शादी की थी। अब शादी के 2 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाला है। इस साल टीवी इंडस्ट्री की इन 5 एक्ट्रेसेस के घर खुशियों की बौछार होने वाली है। करिश्मा तन्ना, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति, क्रिसैन बैरेटो और आसिया काजी अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। फैंस भी इन खुशखबरीयों के लिए बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इनका उत्सव शुरू हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static