Rajasthan Shiv Statue: 20 KM दूर से देगी दिखाई दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ''विश्वास स्वरूपम''

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 01:24 PM (IST)

राजस्थान में खूबसूरत झीलें और किलों के आलवा एक और अनोखी चीज है जिसे देखने लोग दुर-दुर से आएंगे। राजस्थान के राजसमंद जिले में कल दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण हुआ। इस शिव जी की प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। आगामी 6 नवंबर यानी 9 दिन तक लोकार्पण समारोह चलेगा जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मुरारी बापू राम कथा का पाठ भी करेंगे। आईए जानते हैं इस शिव जी की प्रतिमा के बारे में विस्तार से।

ये हैं शिव प्रतिमा की विशेषताएं

विश्व की इस सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का नाम 'विश्वास स्वरूपम' रखा गया है। इसके निर्माण में 10 साल का समय लगा है जिसे संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार किया गया है। नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी हुई है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। 

वहीं रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिसके लिए लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है। इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। प्रतिमा के निर्माण के में 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। अंदर बने हॉल में 10 हजार लोग एक साथ एक समय में आ सकते हैं। प्रतिमा इतनी मजबूत है की 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी इसको प्रभावित नहीं कर सकती। 

पर्यटक कर पाएंगे जम कर मस्ती

प्रतिमा स्थल पर पर्यटकों की सुविधा और मनोरंजन के लिए बंजी जम्पिंग का निर्माण किया गया है। यह ऋषिकेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी बंजी जम्पिंग होगी। साथ ही फूडकोर्ट, गेम जोन, जिप लाइन, गो कार्टिंग,एडवेंचर पार्क, जंगल कैफे का निर्माण भी किया गया है जहां पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

PunjabKesari

जानें दुनिया की 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं 

 

  • विश्वास स्वरूपम, राजस्थान - 369 फीट
  • कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल- 143 मीटर
  • मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक- 123 मीटर
  • आदियोग मंदिर,तमिलनाडु-122 मीटर
  • मंगल महादेव, मारीशस- 108 मीटर

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

Recommended News

static