Shweta Tiwari पर एक्स हसबैंड राजा चौधरी के गंभीर आरोप, इंटरव्यू में कही ये बातें
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 01:31 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है, फिर चाहे उन्होंने अपने दोनों पतियों से तलाक क्यों ना ले लिया हो। श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी आए दिन उनको लेकर शॉकिंग खुलासे करते है। उन्होंने एक्स बीवी श्वेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर चल रहा था। राजा चौधरी ने दावा किया कि श्वेता का सिर्फ को-स्टार सीजेन खान संग ही नही बल्कि कई लोगों के साथ अफेयर था।
इंटरव्यू में लगाए अफेयर के आरोप
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि श्वेता का सिर्फ अपने को-स्टार सीजेन खान के साथ ही नहीं, बल्कि कई लोगों के साथ अफेयर था। यह बयान सामने आते ही एक बार फिर दोनों की पुरानी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई।

“सिर्फ अंदाजा नहीं, मेरे पास सबूत थे”
जब इंटरव्यू के दौरान उनसे सीजेन खान के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो राजा ने कहा कि यह केवल अंदाजा नहीं था, बल्कि उन्होंने खुद कुछ ऐसी चीजें देखी थीं, जिन्हें वह अपने लिए सबूत मानते हैं। उन्होंने बताया कि श्वेता अक्सर सीजेन के घर जाया करती थीं और उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी इस बात की पुष्टि की थी। राजा चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने एक बार सीजेन खान को फोन कर सीधे इस बारे में सवाल किया था। उनके मुताबिक, उस दौरान सीजेन ने कथित तौर पर उनके रिश्ते को स्वीकार किया और उन्हें अपने घर आने तक की बात कही। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।
लोकेशन छिपाने के भी लगाए आरोप
राजा ने श्वेता पर यह आरोप भी लगाया कि वह अक्सर अपनी लोकेशन को लेकर गलत जानकारी देती थीं। उनके अनुसार, श्वेता कहती थीं कि वह शूटिंग पर जा रही हैं, लेकिन बाद में पता चलता था कि वह कहीं और थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बार वह बताए गए लोकेशन पर पहुंचे, लेकिन वहां श्वेता मौजूद नहीं थीं।

ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया का घर हैं बेहद आलीशान, 6-सीटर जकूजी, रैप-अराउंड बालकनी और रॉयल इंटीरियर… देखें
“बेटी के लिए चुप रहा”
राजा चौधरी का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी पलक की खातिर कई बार चुप रहना बेहतर समझा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने सवाल उठाने की कोशिश की, तो उन पर शराबी होने के आरोप लगा दिए जाते थे। उनके मुताबिक, वह परिवार को बचाने की कोशिश करते रहे। गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के आरोप सामने आ चुके हैं, जिन पर श्वेता तिवारी और सीजेन खान दोनों ही इनकार कर चुके हैं। दोनों ने इन बातों को बेबुनियाद बताया था।
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ पर एक नजर
श्वेता तिवारी ने महज 18 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे उनकी बेटी पलक हुईं। बाद में उन्होंने राजा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा है। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और इसमें भी विवाद सामने आए। फिलहाल श्वेता तिवारी एक सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। निजी जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनल जीवन में खुद को मजबूती से स्थापित किया है।


