ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए सनी देओल मां को याद कर कही ये बात
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:01 PM (IST)
नारी डेस्क: सनी देओल की मूवी बंटवारा 1947 का ट्रेलर लांच हुआ जिसमें सनी कई बार इमोशनल होते नजर आए, कभी पिता धरम जी को याद करके तो कभी बेटे करण की बातें सुनकर, इसी के बीच सनी पाजी ने ये भी कहा कि उनकी जो मूवी बंटवारा है उन्हें देखने के बाद यकीनन अपनी मां के पास जरूर जाएंगे। सिर्फ पिता ही नहीं धर्मेंद्र अपनी मां प्रकाश कौर के भी बहुत करीब है। अकसर उन्हें अपनी मां के साथ वक्त बिताते, तस्वीरें शेयर करते सबने देखा है।
जब अकेले संभाली पूरे परिवार की जिम्मेदारी
प्रकाश कौर जिन्होंने धर्मेंद्र के बिजी होने पर अपने बच्चों को संभाला और अच्छी परवरिश अच्छे संस्कार भी दिए। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं इसलिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोग कम ही जानते हैं। प्रकाश कौर ऑफिशियली सोशल मीडिया पर भी नहीं है। हालांकि सनी और बॉबी सोशल मीडिया पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ फोटो शेयर करते कई बार देखे गए हैं।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं प्रकाश कौर
प्रकाश कौर जी अपने जुहू बंगले में बेटों सनी और बॉबी के साथ ही रहती हैं। दूसरी शादी करवाने के बावजूद धर्मेद्र ने से उन्होंने कोई गिला शिकवा नहीं रखा। हेमा से शादी तो की थी धर्मेंद्र देओल जी ने लेकिन उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिय़ा था। धर्मेंद्र और प्रकाश की शादी 1954 में अरेंज मैरिज थी तब प्रकाश केवल 19 साल की थीं।
दूसरी शादी के बाद भी नहीं टूटने दिया परिवार
उस समय धर्मेंद्र अपनी फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे थे और प्रकाश हाऊस वाइफ थीं। वह माता और पिता दोनों का फर्ज निभा रही थी जब धर्मेंद्र काम के सिलसिले में बाहर बिजी रहते थे। उन्होंने धरम के घर को जोड़े रखा लेकिन उस समय प्रकाश कौर जरूर टूट गई थी जब उन्होंने हेमा से दूसरी शादी कर ली थी। इस पर उन्होंने कहा था कि अगर वह उनकी जगह होती तो कभी भी ऐसा नहीं करती। अपने और धर्मेंद्र से तलाक के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानती कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं।

ये भी पढ़ें: वो शर्ट खोलकर सामने खड़ा हो गया...' काजल अग्रवाल ने सुनाया डरावना अनुभव, बोलीं- मैं घबरा गई थी
वह बच्चों का बहुत ध्यान रखते हैं और रोज श्याम को उनके साथ समय बिताते हैं। वे भले ही एक अच्छे पति नहीं बने लेकिन वे एक अच्छे पिता हैं। इसके अलावा प्रकाश कौर का एक और ब्यान सामने आया था जब धर्मेंद्र को उनके दूसरी शादी करने पर वुमनाइजर कहकर ट्रोल किया जा रहा था। इस पर प्रकाश ने कहा कि फिल्मी करियर में ये सब कुछ होता रहता है उनकी जगह अगर कोई और होता तो ये सब ही करता!
बच्चों के संस्कार में दिखती है मां की परवरिश
बता दें कि अपने जीवन के आखिरी सालों में वह प्रकाश कौर के साथ ही रहे या अपने फार्म हाउस में देसी जिंदगी का मजा लेते रहे। प्रकाश कौर ने हमेशा उन्हें वहीं सम्मान दिया हालांकि पति बेवफा हो जाए तो पत्नी गुस्से में छोड़ कर भी चली जाती है लेकिन प्रकाश कौर ने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने ना तो कभी धरम जी का साथ छोड़ा और बच्चों को ऐसा परवरिश दी की आज सब उनकी तारीफ करते हैं । इतना बड़ा दिल रखना भी हर किसी के बस की बात नहीं।

इसके बारे में क्या कहेंगे आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

